RVUNL Exam Schedule: राजस्थान बिजली विभाग ने जारी किया भर्ती परीक्षा का शेड्यूल, कब से होगा एग्जाम?

RVUNL Recruitment Exam Dates 2026 Out: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने बिजली कंपनियों में सीधी भर्ती के तहत होने वाली परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें जूनियर इंजीनियर, जूनियर असिस्टेंट, कमर्शियल असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट समेत कई पद शामिल हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, जूनियर इंजीनियर के अलग-अलग पदों की परीक्षा नवंबर 2026 में होगी, जबकि जूनियर असिस्टेंट और कमर्शियल असिस्टेंट-2 की प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। जूनियर अकाउंटेंट की परीक्षा जनवरी 2027 में प्रस्तावित है।

RVUNL Recruitment Exam Dates 2026 Out

ऐसे में अभ्यर्थी अपनी तैयारी को परीक्षा की तारीखों के अनुसार तय कर सकते हैं। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में बदलाव होने पर नई तारीखों की जानकारी विद्युत निगमों की वेबसाइट पर दी जाएगी।

जूनियर इंजीनियर की परीक्षा कब होगी?

राजस्थान की बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर-1 के पदों के लिए परीक्षा नवंबर में होगी। जारी शेड्यूल के मुताबिक, तारीखें इस प्रकार हैं:

  • जूनियर इंजीनियर-1 (इलेक्ट्रिकल): 29 और 30 नवंबर 2026
  • जूनियर इंजीनियर-1 (मैकेनिकल): 30 नवंबर 2026
  • जूनियर इंजीनियर-1 (सिविल): 30 नवंबर 2026
RVUNL

जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा दिसंबर में

जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-2 की प्रारंभिक परीक्षा कई तारीखों पर आयोजित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए 4, 5, 8, 19, 20 और 22 दिसंबर 2026 के साथ 1 जनवरी 2027 की तारीख तय की गई है।

जूनियर अकाउंटेंट का एग्जाम जनवरी में

जूनियर अकाउंटेंट पद के लिए परीक्षा 13 और 15 जनवरी 2027 को संभावित है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपनी तैयारी इसी कार्यक्रम को ध्यान में रखकर करें और आगे जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर रखें।

कहां मिलेगी परीक्षा से जुड़ी जानकारी?

यह परीक्षा कार्यक्रम 29 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का पंजीकृत कार्यालय और मुख्यालय विद्युत भवन, जनपथ, ज्योति नगर, जयपुर-302005 में है। निगम ने नोटिस में साफ किया है कि परीक्षा कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव होने पर संशोधित तारीखें केवल विद्युत निगमों की वेबसाइटों पर जारी की जाएंगी। इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: NEET UG में 267वीं ऑल इंडिया रैंक, फिर क्यों ठुकराई सरकारी सीट? घट रहा मेडिकल कॉलेज का क्रेज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+