रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास के लिए 4,651 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती! देखें डिटेल्स

RRC Northern Railway Apprentice Recruitment: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर फॉर्म भर सकेंगे। खास बात यह है कि भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

RRC Northern Railway Apprentice Recruitment

6 क्लस्टर में भरे जाएंगे 4651 पद

उत्तर रेलवे की इस भर्ती में रिक्तियों को छह क्लस्टर में बांटा गया है। सबसे ज्यादा 1525 पद लखनऊ क्लस्टर में हैं।

क्लस्टर पदों की संख्या
लखनऊ 1525
दिल्ली 1312
अंबाला 979
फिरोजपुर 740
मुरादाबाद 63
जम्मू 32
कुल 4651

महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तारीख
नोटिफिकेशन जारी 6 नवंबर 2026
आवेदन शुरू 11 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026
मेरिट लिस्ट फरवरी 2027 (संभावित)

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। दोनों योग्यताएं 6 नवंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। जिनका रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है, वे आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इसकी गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी। SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI के अंकों को बराबर महत्व देकर तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। दोनों के प्राप्त अंकों का औसत निकाला जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होगा। मेरिट लिस्ट फरवरी 2027 में जारी होने की संभावना है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले https://rrcnr.org/ पर जाएं।
  • Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • 10वीं और ITI के अंक दर्ज करें। CGPA को तय नियमों के अनुसार अंकों में बदलें।
  • अपने ITI ट्रेड के अनुसार क्लस्टर और यूनिट चुनें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारियां जांचकर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+