Rajasthan Board 10th Result 2026: रिजल्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले बदल गई डेट! चेक करें अब कब आएगा परिणाम
Rajasthan Board 10th Class Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट है। ताजा जानकारी के मुताबिक RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 आज यानी 20 मार्च को जारी नहीं होगा। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद छुट्टियों के कारण परिणाम को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
आमतौर पर बोर्ड या शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले तारीख की पुष्टि कर देते हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट अगले हफ्ते किसी भी दिन जारी किया जा सकता है।

RBSE 10th Result 2026 Date: कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया है कि कक्षा 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। हालांकि लगातार छुट्टियों के चलते रिजल्ट जारी करने में देरी हुई है। अब संभावना है कि 23 मार्च या उसके बाद किसी भी दिन रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
इस साल RBSE 10वीं परीक्षा के लिए 10,68,078 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 12वीं में 9,09,087, प्रवेशिका में 7,811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा (संस्कृत शिक्षा परीक्षा) में 4,122 छात्र शामिल हुए हैं। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए करीब 30,915 शिक्षक लगाए गए थे।
RBSE 10th Result 2026: क्यों टला राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट
रिजल्ट में देरी की बड़ी वजह कुछ जिलों, खासकर उदयपुर में एडिटिंग और डेटा अपडेट का काम लंबित रहना बताया जा रहा है। इसके अलावा चेटीचंड और वीकेंड की छुट्टियों की वजह से भी प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसी कारण 20 मार्च को रिजल्ट जारी नहीं हो सका।
RBSE 10th Result 2026: ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर "Secondary Exam Result 2026" लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें
RBSE 10th Result 2026: यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट
राजस्थान बोर्ड अजमेर द्वारा रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड अगले सप्ताह रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications