दरभंगा की बेटी डॉ प्रियदर्शनी किरण ने बढ़ाया जिले का मान, हरियाणा के राज्यपाल के हाथों मिली पीएचडी की उपाधि

नई दिल्ली। 21वीं सदी में कम्युनिटी रेडियो की उपयोगिता और इसके महत्व को पूरी दुनिया समझती है। कोरोना काल में हर देश ने इसका बेहतर उपयोग किया है। कम्युनिटी रेडियो के क्षेत्र में शोध करने के लिए दरभंगा बिहार की बेटी डॉ प्रियदर्शनी किरण को हरियाणा के राज्यपाल श्री बण्डारू दत्तात्रेय के हाथों पीएचडी की उपाधि और प्रशस्ति पत्र मिला है।

नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री बण्डारू दत्तात्रेय ने यह सम्मान दिया है। वर्तमान में डॉ प्रियदर्शनी किरण वनस्थली, जयपुर में पत्रकारिता और जनसंचार में अध्यापन का काम कर रही हैं। उनके पीएचडी का विषय था 'भारत में इंटरनेट रेडियो के उभरते रुझान - शिक्षा के विशेष संदर्भ में'। यह शोध एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी के विद्वान प्रोफेसर डॉ श्रीधर राममूर्ति के मार्गदर्शन में किया गया।

Vanasthali Student Priyadarshini Receiving PhD

दरभंगा के सुंदरपुर निवासी श्री केदार नाथ किरण और श्रीमती इला झा की बेटी के इस उपलब्धि पर जिले के लोगों को गर्व की अनुभूति हो रही है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ प्रियदर्शनी किरण ने वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि हमारे गाइड डॉ श्रीधर राममूर्ति रहे, जिन्हें फादर ऑफ कम्युनिटी रेडियो के नाम से पूरा देश जानता है। उनके मार्गदर्शन में हमने पूरी लगन से काम किया और आज की उपलब्धि उनके नाम है।" एक सवाल के जवाब में डॉ प्रियदर्शनी ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके परिवार का पूरा सहयोग रहा है। बिना माता-पिता के आशीर्वाद से कोई भी बच्चा आगे नहीं बढ़ सकता है। मन में इच्छा और लगन हो, तो हर तय मंजिल हासिल की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+