NEET UG Result 2025 OUT: नीट यूजी का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक पर चेक करें स्कोर कार्ड
NEET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून को घोषित कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित परिणाम के साथ ही देशभर के लाखों छात्रों को अब उनकी मेहनत का फल मिल गया है। ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार स्कोरकार्ड और रैंक चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें अपना NEET UG 2025 रिजल्ट चेक
- सबसे पहले ब्राउज़र में neet.nta.nic.in वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर "NEET UG 2025 Result" या "View Result" लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे कि एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि, और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आप इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य की जरूरतों के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
छात्रों को उनके कुल अंक, विषयवार अंक, प्रतिशत, ऑल इंडिया रैंक (AIR), श्रेणी और राज्यवार रैंक, और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियाँ दी जाएंगी।
संभावित कट-ऑफ क्या रह सकती है?
एक्सपर्ट्स की मानें तो इस साल का कटऑप, ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के लिए NEET UG 2025 कट-ऑफ 530 से 560 अंकों के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, देAIIMS दिल्ली के लिए यह कट-ऑफ 660 से 670 अंकों के बीच हो सकती है।
इसके साथ ही सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 130 से 150 के बीच रहने की संभावना है। इस बार परीक्षा का स्तर काफी कठिन रहा और इसे AIIMS एंट्रेंस के बराबर आंका गया।
पिछली बार की तुलना में क्या रहा बदलाव?
पिछले साल (2024) NEET UG परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी और 4 जून को परिणाम जारी किया गया था। उस समय 23.33 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 13.15 लाख छात्र सफल हुए थे। इस साल, परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर के 5453 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 22.76 लाख रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 20.8 लाख छात्रों ने भाग लिया। उपस्थिति दर केवल 91.5% रही, जो वर्ष 2021 के बाद सबसे कम है।
रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया
NEET UG 2025 के रिजल्ट के बाद जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया Medical Counselling Committee (MCC) द्वारा आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग में छात्र अपने स्कोर और रैंक के अनुसार MBBS, BDS, BAMS, BHMS और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए सीटों का चयन कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे MCC और NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि उन्हें लेटेस्ट जानकारी मिलती रहे।
NEET UG 2025 के परिणाम ने एक बार फिर साबित किया है कि यह परीक्षा देश के सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में से एक है। अब जबकि रिजल्ट घोषित हो चुका है, छात्रों को आगे की प्रक्रियाओं जैसे कि काउंसलिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और कॉलेज अलॉटमेंट के लिए तैयार रहना चाहिए। मेडिकल शिक्षा की दिशा में यह पहला और सबसे अहम कदम है, जिसकी तैयारी अब नई दिशा ले चुकी है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications