NEET UG Admit Card 2025 Kab Aayega: इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां देखें हॉल टिकट डाउनलोड करने के स्टेप्स
NEET UG Admit Card 2025 Kab Aayega: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 के एडमिट कार्ड जारी करेगी। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, हॉल टिकट 1 मई तक neet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
4 मई को एक ही शिफ्ट में होगा एग्जाम
NEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा है, जिसके जरिए MBBS, BDS, आयुष और अन्य अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिला मिलता है। इस साल यह परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी
NTA ने पहले ही परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली 'सिटी इंटीमेशन स्लिप' जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकें। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी निर्देश शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025: NTA ने जारी की नीट के लिए सिटी स्लिप, neet.nta.nic.in पर मिलेगी परीक्षा के शहर की जानकारी
एडमिट कार्ड में दी जाने वाली जानकारियां
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- जन्मतिथि और श्रेणी
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का पता और कोड
- फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा के दिन के लिए निर्देश
अगर किसी जानकारी में गड़बड़ी हो तो उम्मीदवार तुरंत NTA से संपर्क करें।
ऐसे करें नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड
- neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 'NEET UG 2025 Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन जैसी जानकारी भरें।
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रिन पर दिखेगा।
- सभी जानकारी की जांच करें और प्रिंट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी भी साथ लेकर जाएं।
ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak News: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी












Click it and Unblock the Notifications