अगले साल भी पुराने पैटर्न पर होगी NEET UG परीक्षा! 2028 तक टल सकता है ऑनलाइन एग्जाम

NEET UG 2027 की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के मोड को लेकर अहम खबर सामने आई है। पेपर लीक विवाद के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की चर्चा हो रही थी। माना जा रहा था कि 2027 से मेडिकल प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी।

हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगले साल भी परीक्षा पुराने पेन-पेपर यानी ऑफलाइन मोड में हो सकती है। इसकी वजह परीक्षा सुधारों पर बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स की रिपोर्ट में देरी और ऑनलाइन परीक्षा को लेकर राज्यों की आपत्तियां हैं। ऐसे में सीबीटी मोड लागू करने का फैसला 2028 या उसके बाद तक टल सकता है।

NEET UG 2027

2027 में क्यों टल सकता है ऑनलाइन एग्जाम?

नीट यूजी को ऑफलाइन से ऑनलाइन मोड में बदलने पर कई महीनों से चर्चा चल रही है। हालांकि, इस बदलाव के सामने कई चुनौतियां हैं। इनमें लाखों विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कंप्यूटर सेंटर उपलब्ध कराना, तकनीकी सुविधाएं जुटाना और अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा होने पर स्कोर नॉर्मलाइजेशन की समस्या शामिल है।

नीट यूजी की परीक्षा आमतौर पर मई में होती है। वहीं, नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स की रिपोर्ट अब 27 जनवरी 2027 तक आने की उम्मीद है। ऐसे में जनवरी से मई के बीच परीक्षा का पूरा सिस्टम बदलना मुश्किल माना जा रहा है।

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक ने जताई आपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक ने सीबीटी मोड के प्रस्ताव पर चिंता जताई है। तमिलनाडु और केरल का कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा से ग्रामीण क्षेत्रों, सरकारी स्कूलों और राज्य बोर्ड के विद्यार्थियों को नुकसान हो सकता है।

तमिलनाडु ने 2021 की जस्टिस एके राजन कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि नीट से तमिल माध्यम, सरकारी स्कूलों और पिछड़े सामाजिक वर्गों के विद्यार्थियों को नुकसान हुआ है। राज्यों ने 12वीं के अंकों और राज्य बोर्ड के पाठ्यक्रम को भी एडमिशन में महत्व देने की मांग की है। वहीं, कर्नाटक ने एनटीए में राज्यों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की है।

27 जनवरी तक बढ़ी टास्क फोर्स की समयसीमा

नीट यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में छह सदस्यीय हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाई थी। कमेटी ने 18 बैठकें और 40 से ज्यादा चर्चा की हैं। इसे विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विशेषज्ञों से 54 हजार से ज्यादा सुझाव मिले हैं। अब रिपोर्ट देने की समयसीमा 27 जनवरी 2027 कर दी गई है।
NTA ने बनाया 5,000 विशेषज्ञों का पैनल

एनटीए ने परीक्षा प्रक्रिया सुधारने के लिए करीब 600 पुराने विशेषज्ञों को हटाकर 5,000 से ज्यादा विशेषज्ञों का नया पैनल बनाया है। इसमें शिक्षक, वैज्ञानिक, रिसर्चर, शिक्षा विशेषज्ञ और अनुवादक शामिल हैं। ये नीट यूजी, जेईई मेन, यूजीसी नेट और सीयूईटी यूजी के प्रश्नपत्र तैयार करने, अनुवाद, जांच, मॉडरेशन, आंसर-की वेरिफिकेशन और सिलेबस मैपिंग का काम करेंगे। इनका पैनल तीन साल के लिए होगा, नियमित नियुक्ति नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+