NEET UG 2026 Admit Card: NTA ने जारी किया एडमिट कार्ड, कैसे करें डाउनलोड? पढ़ लें एग्जाम के जरूरी नियम
NEET UG 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। महीनों से इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। छात्र अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल नीट परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 22.79 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पोर्टल लाइव होने के कुछ ही घंटों के भीतर अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर लिए हैं। एनटीए ने पहले इसे सोमवार सुबह जारी करने का संकेत दिया था, लेकिन तकनीकी तैयारियों के बाद संशोधित सूचना के साथ लिंक को सक्रिय कर दिया गया है।

NEET UG का Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर "NEET UG 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें
- अपना application number दर्ज करें
- password या date of birth भरें
- security pin डालकर submit बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर admit card खुल जाएगा
- सभी जानकारी ध्यान से जांच लें
- admit card डाउनलोड करें
- उसका प्रिंटआउट निकाल लें
परीक्षा केंद्र पर admit card के साथ valid photo ID proof जरूर ले जाएं
परीक्षा का शेड्यूल और पैटर्न
मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों (MBBS/BDS) में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। देशभर के 552 शहरों और विदेशों के 14 चुनिंदा केंद्रों पर परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में चलेगी। यह परीक्षा पूरी तरह से पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में OMR शीट पर आधारित होगी।
अंकों का गणित और विषयवार वेटेज
नीट 2026 में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 720 अंकों के होंगे। मार्किंग स्कीम के तहत:
- सही उत्तर: +4 अंक
- गलत उत्तर: -1 अंक (निगेटिव मार्किंग)
विषयवार वितरण की बात करें तो बायोलॉजी (जीव विज्ञान) का पलड़ा सबसे भारी है। इसमें कुल 90 प्रश्न (360 अंक) होंगे, जिनमें बॉटनी और जूलॉजी से समान सवाल पूछे जाएंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न (180-180 अंक) पूछे जाएंगे। विशेषज्ञों की सलाह है कि अंतिम समय में NCERT की कक्षा 11 और 12 की पुस्तकों पर ध्यान केंद्रित करना सफलता की कुंजी हो सकता है।
परीक्षा केंद्र के अनिवार्य नियम
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल एडमिट कार्ड के भरोसे न रहें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य सरकारी पहचान पत्र) ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना केंद्र में प्रवेश वर्जित होगा।
डाउनलोडिंग में समस्या का समाधान
भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी होने पर छात्र ये उपाय अपना सकते हैं:
- ब्राउजर का कैशे (Cache) और कुकीज क्लियर करें।
- 'इन्कोग्निटो मोड' या किसी दूसरे ब्राउजर (जैसे Chrome या Firefox) का उपयोग करें।
- यदि समस्या बनी रहती है, तो अपने एप्लिकेशन नंबर के साथ NTA हेल्पलाइन पर मेल करें।
परीक्षा के बाद की प्रक्रिया
3 मई को परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी OMR शीट अनिवार्य रूप से केंद्र पर जमा करनी होगी, हालांकि वे प्रश्न पत्र अपने साथ ले जा सकेंगे। इसके बाद NTA प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। जून 2026 में अंतिम परिणाम और रैंक लिस्ट जारी होने की उम्मीद है, जिसके बाद All India Quota (15%) और State Quota (85%) के आधार पर काउंसलिंग शुरू होगी। AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी इसी स्कोर से दाखिला मिलेगा।
श्रेणीवार क्वालिफाइंग कटऑफ
दाखिले की पात्रता के लिए सामान्य वर्ग को 50वां परसेंटाइल, OBC/SC/ST को 40वां परसेंटाइल और PwD (सामान्य) को 45वां परसेंटाइल अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हालांकि, कॉलेज का चयन पूरी तरह से उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications