जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही डाउन हुआ सर्वर, कहां से चेक करें परिणाम?

Jawahar Navodaya Vidyalaya Result: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों के बीच जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNS) ने भी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, और अब वे अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

इस परीक्षा के जरिए देशभर के नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन मिलता है। समिति ने मंगलवार, 25 मार्च 2025 को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर यह रिजल्ट जारी किया है। हालांकि, रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर एक साथ ज्यादा विजिटर्स आ जाने की वजह से सर्वर डाउन होने की शिकायतें भी मिल रही हैं। ऐसे में यदि वेबसाइट नहीं खुल रही है तो कुछ समय बाद फिर से चेक करने की सलाह दी गई है।

Navodaya Vidyalaya Result

रिजल्ट के बाद क्या करना होगा?

जिन छात्रों का चयन हुआ है, उन्हें अब एडमिशन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। इसके तहत उन्हें अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज (डॉक्यूमेंट्स) संबंधित नवोदय विद्यालय में जमा कराने होंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही उन्हें स्कूल में प्रवेश मिलेगा। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) रिजल्ट की रीचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन की सुविधा नहीं देती, इसलिए घोषित परिणाम को अंतिम माना जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bihar Board Inter School Result 2025: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 86.5% छात्र पास

कब हुई थी परीक्षा?

  • कक्षा 6 के लिए परीक्षा - 18 जनवरी 2025
  • कक्षा 9 के लिए परीक्षा - 8 फरवरी 2025

कैसे देखें अपना रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब JNV Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

क्या है जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)?

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित निःशुल्क आवासीय स्कूल हैं, जो मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए हर साल JNVST परीक्षा आयोजित की जाती है।

रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूलों द्वारा दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया और एडमिशन से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से न चूकें।
ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Topper: किस सब्जेक्ट में प्रिया ने पाए कितने नंबर? यहां देखिए बिहार बोर्ड टॉपर की मार्कशीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+