Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mppsc Assistant Professor Admit Card 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक सहायक प्राध्यापक के पदों के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज है और इसमें परीक्षार्थी की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और परीक्षा के दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं।

mppsc-assistant-professor-admit-card-2025

MPPSC द्वारा आयोजित यह भर्ती अभियान उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत कुल 2,117 सहायक प्राध्यापक पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा को दो समूहों में विभाजित किया गया है:

  • ग्रुप 1 की परीक्षा - 1 जून 2025 को आयोजित होगी, जिसमें खेल अधिकारी, पुस्तकालय विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल हैं।
  • ग्रुप 2 की परीक्षा - 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें योग विज्ञान, उर्दू और संस्कृत जैसे विषय होंगे।
  • ग्रुप 1 के एडमिट कार्ड 23 मई 2025 को जारी कर दिए गए हैं, जबकि ग्रुप 2 के एडमिट कार्ड 18 जुलाई 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

Mppsc Assistant Professor Admit Card 2025: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड के लिए कैंडिडेट नीचे दिए गए लिंक्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: mppsc.mp.gov.in
  • 'Admit Card' सेक्शन पर क्लिक करें: होमपेज पर "MPPSC Assistant Professor Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण भरें: रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • विवरण जांचें और सबमिट करें: विवरण सबमिट कर एडमिट कार्ड की सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें।
  • डाउनलोड और प्रिंट लें: एडमिट कार्ड PDF में डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र ले जाने हेतु प्रिंटआउट अवश्य लें।
  • ध्यान रहे, किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा; इसे केवल ऑनलाइन मोड में डाउनलोड करना होगा।

एडमिट कार्ड पर उपलब्ध जानकारियाँ

  • परीक्षार्थी का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन आईडी
  • परीक्षा का नाम (MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025)
  • परीक्षा तिथि एवं समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • श्रेणी / लिंग
  • अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिन के दिशा-निर्देश

अगर एडमिट कार्ड पर कोई भी गलती हो, तो अभ्यर्थियों को MPPSC से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

Mppsc Assistant Professor Admit Card 2025: परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

  • एडमिट कार्ड

एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति, जैसे:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस

सरकारी कर्मचारी पहचान पत्र

  • आवेदन में प्रयुक्त फोटो के 2-3 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आरक्षित कैटेगरी के लिए जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगजन के लिए PwD प्रमाण पत्र

Mppsc Assistant Professor 2025 चयन प्रक्रिया

MPPSC सहायक प्राध्यापक भर्ती 2025 के चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:

लिखित परीक्षा:

  • जनरल नॉलेज पेपर - 200 अंक, 1 घंटा
  • विषय संबंधित पेपर - 600 अंक, 3 घंटे
  • परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में होगी।

साक्षात्कार (Interview):

  • लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification):

  • अंतिम चयन मूल दस्तावेजों की जांच के बाद ही होगा।

सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट देखते रहें और परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की तैयारी कर लें। परीक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करें, जिससे किसी प्रकार की अड़चन से बचा जा सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+