MP Board Results 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट!
MP Board 10th 12th Results 2026 Scorecard: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आधिकारिक तौर पर एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (MP Board 10th-12th Result 2026) घोषित कर दिए हैं। इस साल राज्य के शैक्षणिक इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस बार 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की है। छात्र अब बिना किसी देरी के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने विषयवार अंक और पासिंग स्टेटस की जांच कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध है MP बोर्ड का रिजल्ट
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
- mpbse.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- mpresults.nic.in
इसके अतिरिक्त, छात्र DigiLocker ऐप के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रूप से प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: MP Board Result 2026 Prize Money: टॉपर्स की चमकी किस्मत, किन स्टूडेंट्स को लैपटॉप के साथ मिलेगा कैश प्राइज?
MP Board: रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया
अपना परिणाम देखने के लिए छात्र इन सरल चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (जैसे mpresults.nic.in) पर जाएं।
- होमपेज पर 'MP Board 10th Result 2026' या 'MP Board 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी जरूर ले लें।
MP Board Result: बिना इंटरनेट ऐसे देखें परिणाम SMS से देखें परिणाम
यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप अपने मोबाइल के SMS बॉक्स में जाकर भी अंक देख सकते हैं:
♦ 10वीं के लिए: MPBSE10 टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
♦ 12वीं के लिए: MPBSE12 टाइप करें और 56263 पर भेजें।
MP Board: मार्कशीट में दर्ज महत्वपूर्ण जानकारियां
ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट में निम्नलिखित विवरणों की जांच अवश्य कर लें:
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- एप्लीकेशन नंबर (आवेदन संख्या)
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- कुल प्राप्तांक और प्रतिशत
- डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय)
- रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/सप्लीमेंट्री)
परीक्षा कार्यक्रम पर एक नजर
बता दें कि इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चली थीं। खास बात यह रही कि दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा की शुरुआत अनिवार्य विषय हिंदी के पेपर के साथ हुई थी।
ये भी पढ़ें: MP Board Result 2026 Topper List: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं-12वीं में कौन बना टॉपर? चेक करें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications