10वीं के 200 होनहारों का सपना होगा पूरा! मिलेगी NEET-JEE की फ्री कोचिंग, क्या है प्रोसेस?

Maharashtra Free Coaching: आर्थिक परेशानी के कारण कई बार होनहार छात्रों को अपने सपनों से समझौता करना पड़ता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए NEET और JEE जैसी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना आसान नहीं होता। कोचिंग की फीस और पढ़ाई का खर्च उनके रास्ते में बाधा बन जाता है।

महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित नांदेड़ जिले में ऐसे ही छात्रों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने एक खास योजना बनाई है। इसके तहत ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 200 प्रतिभाशाली छात्रों को NEET, JEE और CET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। प्रशासन का मकसद है कि पैसों की कमी या सूखे के कारण किसी बच्चे का डॉक्टर, इंजीनियर या दूसरे प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेने का सपना अधूरा न रह जाए।

Maharashtra Free Coaching

10वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन

इस योजना का लाभ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र उठा सकेंगे। इसके लिए पात्रता भी तय की गई है। वर्तमान में जिला परिषद के हाई स्कूलों और निजी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 10वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी इस योजना के लिए योग्य होंगे।

ये भी पढ़ें: CBSE Exam Update: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां तेज, डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट

दिसंबर में होगी प्रवेश परीक्षा

मुफ्त कोचिंग के लिए छात्रों का चयन सीधे नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन इसके लिए दिसंबर महीने में एक विशेष प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 200 होनहार विद्यार्थियों को चुना जाएगा। चयनित छात्रों को मुफ्त कोचिंग बैच में शामिल किया जाएगा।

NEET, JEE और CET की मिलेगी तैयारी

चुने गए विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए जरूरी तैयारी कराई जाएगी। उन्हें अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और पढ़ाई के लिए स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कोचिंग के दौरान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न, सवाल हल करने के तरीके और टाइम मैनेजमेंट की जानकारी दी जाएगी। इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

छात्रों और अभिभावकों से अपील

नांदेड़ जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशासन की कोशिश है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी बेहतर कोचिंग और सही मार्गदर्शन मिल सके, ताकि वे अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ सकें।

ये भी पढ़ें: CBSE Class 9 & 10 Rules: सत्र 2026-27 से बदलेगा 9वीं-10वीं का पैटर्न, सीबीएसई ने जारी किया सर्कुलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+