JRHMS CHO Vacancy: झारखंड में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1038 पदों पर निकली भर्ती, कैसे करना है अप्लाई?

JRHMS Recruitment 2026: झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य सेवा से जुड़कर काम करने की इच्छा रखने वाले नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए भर्ती का मौका आया है। झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 1038 बैकलॉग पदों पर आवेदन मांगे हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में चयनित लोगों को शुरुआत में एक साल के लिए संविदा पर नियुक्त किया जाएगा। उन्हें हर महीने 25,000 रुपये निश्चित मानदेय मिलेगा। इसके अलावा काम के प्रदर्शन के आधार पर 15,000 रुपये तक अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिया जा सकता है।

JRHMS Recruitment 2026

किस वर्ग के लिए कितने पद?

कुल 1038 पदों का वर्ग के अनुसार बंटवारा इस तरह है:

वर्ग पदों की संख्या
जनरल 253
ईडब्ल्यूएस 104
एसटी 280
एससी 288
बीसी-1 55
बीसी-2 58
कुल 1038

ये भी पढ़ें: UP Govt New Job Rules: हिंसा-पेपर लीक और रेपिस्ट को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, नए नियमों में क्या-क्या बदला?

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही इंटीग्रेटेड सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन कम्युनिटी हेल्थ की योग्यता भी जरूरी है। यह कोर्स इंटीग्रेटेड करिकुलम के तहत होना चाहिए। डिग्री का एकेडमिक ईयर 2016 से 2020 के बीच पूरा हुआ होना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

आयु की गणना 22 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।

  • जनरल और ईडब्ल्यूएस: अधिकतम 35 वर्ष, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष।
  • बीसी-1 और बीसी-2: अधिकतम 37 वर्ष, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष।
  • अनारक्षित वर्ग की महिलाएं: अधिकतम 38 वर्ष, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 48 वर्ष।
  • एससी और एसटी: अधिकतम 40 वर्ष, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50 वर्ष।

ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

इच्छुक उम्मीदवार jrhms.jharkhand.gov.in या recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • भर्ती पोर्टल खोलकर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • भरी गई जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • आखिर में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है।

ये भी पढ़ें: 21 नवंबर को खत्म हो रहा अग्निवीरों का पहला बैच! हाथ में मिलेंगे कितने लाख और कहां-कहां मिलेगी नौकरी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+