JEE Main Result Out: NTA ने जारी किया मेन का रिजल्ट, फिजिक्स में मिले बोनस अंक, कब होगा JEE एडवांस एग्जाम?

JEE Main Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार खत्म करते हुए JEE Main 2026 सत्र-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। 20 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट का लिंक सक्रिय कर दिया गया।

इस साल परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच देशभर के 304 शहरों और विदेशों के 14 प्रमुख केंद्रों सहित कुल 566 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अप्रैल सत्र की इस परीक्षा में 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। जनवरी में हुए पहले सत्र के सफल आयोजन के बाद, अब छात्र अपनी ऑल इंडिया रैंक (AIR) और JEE Advanced के लिए आवश्यक कट-ऑफ का इंतजार कर रहे हैं।

JEE Main 2026 Session 2 Results out

JEE Advanced 2026 की राह हुई साफ

JEE Main के दोनों सत्रों के स्कोर के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले छात्र अब JEE Advanced 2026 के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के जरिए ही देश के 23 IIT संस्थानों में प्रवेश का रास्ता खुलता है।

परीक्षा तिथि: JEE Advanced का आयोजन 17 मई 2026, रविवार को किया जाएगा।

अगला चरण: NTA जल्द ही आधिकारिक कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगा, जिससे छात्र अपनी पात्रता सुनिश्चित कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: क्या है JEE Main का नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस? परसेंटाइल-प्रतिशत में न हों कन्फ्यूज, समझें NTA का स्कोरिंग फॉर्मूला

फाइनल आंसर-की में बड़े बदलाव, फिजिक्स के 2 सवाल हटे

NTA ने रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी की है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। छात्रों को इन सुधारों का सीधा लाभ मिलेगा:

ड्रॉप किए गए सवाल: फिजिक्स सेक्शन से दो सवालों को पूरी तरह हटा दिया गया है। इनकी Question ID 695278261 और 6952781086 है।

मल्टीपल चॉइस बेनिफिट: भौतिक विज्ञान के ही 4 अन्य सवालों (ID: 6911212151, 6911212216, 691121560, 6911211245) में दो-दो विकल्पों को सही माना गया है। यदि किसी छात्र ने इन दोनों में से कोई भी एक सही विकल्प चुना है, तो उन्हें पूरे अंक दिए जाएंगे।

प्रोविजनल आंसर-की और सुधार की प्रक्रिया

रिजल्ट से पहले NTA ने 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। छात्रों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। विषय विशेषज्ञों द्वारा इन चुनौतियों की गहन समीक्षा के बाद ही फाइनल आंसर-की तैयार की गई, जिसके आधार पर अब परिणाम घोषित हुए हैं।

ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड और आंसर-की

छात्र इन सरल चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर लॉग-इन करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'Final Answer Keys for JEE (Main)' या 'Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF फाइल खुलेगी या फिर अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • जिन छात्रों ने अपनी रिस्पॉन्स शीट पहले से डाउनलोड की थी, वे फाइनल आंसर-की से मिलान कर अपनी सटीक स्कोरिंग का आकलन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: कब जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट? मार्कशीट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+