JEE Advanced 2026 एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में ऐसे करें डाउनलोड, देख लें परीक्षा के जरूरी नियम
JEE Advanced 2026 Admit Card: देशभर के लाखों इंजीनियरिंग छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आईआईटी रुड़की ने JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अब परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है, इसलिए छात्रों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।
परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रहेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते इसे डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना जरूरी होगा ताकि परीक्षा के दिन परेशानी न हो।

JEE Advance 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, पासवर्ड या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। सही जानकारी भरने के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देख सकेंगे और उसे डाउनलोड भी कर पाएंगे।
एडमिट कार्ड में रहेंगी ये जानकारियां
हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा फोटो और सिग्नेचर भी मौजूद रहेगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नाम की स्पेलिंग, फोटो और परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यान से जांच लें।
17 मई को आयोजित होगी परीक्षा
आईआईटी रुड़की के अनुसार JEE Advanced 2026 परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जांच प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
दोनों पेपर देना रहेगा जरूरी
इस साल भी परीक्षा पैटर्न में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 आयोजित किए जाएंगे और दोनों में शामिल होना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य रहेगा। दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से सवाल पूछे जाएंगे।
कई तरह के होंगे प्रश्न
JEE Advanced 2026 में मल्टीपल चॉइस, न्यूमेरिकल और मैचिंग टाइप प्रश्न शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में पहले की तरह नेगेटिव मार्किंग और पार्शियल मार्किंग का नियम भी लागू रहेगा। ऐसे में छात्रों को सवाल हल करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
परीक्षा से पहले पढ़ लें जरूरी निर्देश
आईआईटी रुड़की ने छात्रों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र का पता पहले से देख लें और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications