Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में निकली भर्ती, लाखों की है सैलरी, अभी करें अप्लाई!

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2025: देशभक्ति का जज़्बा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय नौसेना एक शानदार मौका लेकर आई है। अगर आपका सपना यूनिफॉर्म पहनकर समुद्री सीमाओं की रक्षा करना है और आपको देशसेवा का जुनून है, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। भारतीय नौसेना ने जून 2026 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) के तहत ऑफिसर पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है।

भारतीय नौसेना की इस भर्ती के तहत टेक्निकल, एजुकेशन और एग्जीक्यूटिव ब्रांच में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अच्छी सैलरी, शानदार करियर और देश सेवा का गर्व-सब कुछ इस भर्ती में आपका इंतजार कर रहा है। यह भर्ती जून 2026 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2025 तय की गई है।

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2025

260 से ज्यादा पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव, एजुकेशन और टेक्निकल ब्रांच में कुल 260 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए वे युवा आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने बीई, बीटेक, बीएससी, बीकॉम, एमएससी, एमसीए, पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा जैसे कोर्स पूरे किए हों। लॉ, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों के उम्मीदवार भी योग्य माने जाएंगे। आवेदन के लिए जन्मतिथि 2 जुलाई 2001 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए।

भर्ती में शामिल प्रमुख पद

  • एग्जीक्यूटिव ब्रांच - 57 पद
  • पायलट - 24 पद
  • ऑब्जर्वर - 20 पद
  • एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) - 20 पद
  • लॉजिस्टिक्स - 10 पद
  • एजुकेशन ब्रांच - 15 पद
  • इंजीनियरिंग ब्रांच - 36 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच - 40 पद
  • नेवल कंस्ट्रक्टर - 16 पद

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। शुरुआती सैलरी करीब 1,10,000 रुपये प्रति माह होगी। पायलट और ऑब्जर्वर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद हर महीने 31,250 रुपये का अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+