ICSI Result 2026: CS प्रोफेशनल का रिजल्ट हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक
ICSI Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएम प्रोफेशनल (CS Professional) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। हर साल हजारों की संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें और सही विवरण दर्ज करें। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

ऐसे चेक करें ICSI CS Professional Result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर 'CS Professional Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
ICSI CS Professional Result: सफल उम्मीदवारों के लिए क्या है आगे विकल्प?
ICSI की CS Professional परीक्षा कंपनी सेक्रेटरी कोर्स का अंतिम स्तर है और इसे पास करने के बाद उम्मीदवार एसोसिएट मेंबरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही विषयवार अंक भी जारी किए गए हैं, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, वे अगले सत्र की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
ICSI की ओर से जल्द ही अगली परीक्षा का शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भी जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें और किसी भी अनऑफिशियल लिंक या अफवाहों से बचें। किसी भी तरह की कन्फ्यूजन की स्थिति में संस्थान की ओर से जारी संपर्क नंबर, पता या ईमेल से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर भी संस्थान की ओर से जारी किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications