IBPS RRB PET Admit Card 2026: जारी हुआ प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का एडमिट कार्ड, कब तक कर सकते हैं डाउनलोड?

IBPS RRB PET Admit Card 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) भर्ती 2026 के तहत प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

जिन अभ्यर्थियों ने इस ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया था, वे अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 16 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

IBPS RRB PET Admit Card 2026

किन उम्मीदवारों को मिलेगी PET की सुविधा?

IBPS की ओर से प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं रखी गई है। यह सुविधा कुछ आरक्षित और पात्र वर्गों के अभ्यर्थियों को दी जाएगी। इसका मकसद उन्हें भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया और पैटर्न समझने में मदद करना है।

  • ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज): इस पद के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक समुदाय, पूर्व सैनिक और बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) वाले उम्मीदवार पात्र हैं।
  • ऑफिसर स्केल-I: इस पद के लिए SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों को PET की सुविधा दी जाएगी।

IBPS के अनुसार, यह ट्रेनिंग ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी। इसके लिए भी पात्र उम्मीदवारों की संख्या सीमित रहेगी।

ऐसे डाउनलोड करें IBPS RRB PET एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर IBPS RRB PO PET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका PET एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारियां

कॉल लेटर डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम, फोटो, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जरूर जांचें। इसके अलावा ट्रेनिंग की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और केंद्र का पूरा पता भी ध्यान से देख लें। अगर किसी जानकारी में गलती मिलती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 Counselling: बदल गया राउंड-2 काउंसलिंग का शेड्यूल, अब कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+