IAF Agniveer Recruitment 2026: शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, कौन कर सकता है अप्लाई? देखें डिटेल्स
भारतीय वायुसेना में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। IAF ने अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
ऑनलाइन पंजीकरण 11 जुलाई से शुरू हो चुका है और आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई रखी गई है। ऐसे में जो युवा इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें तय तारीख से पहले आवेदन करना जरूरी है।

उम्र सीमा क्या है?
इस भर्ती में वही उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो। चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भर्ती के समय उम्र 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
साइंस स्ट्रीम वाले उम्मीदवारों के लिए:
12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा में गणित, फिजिक्स और इंग्लिश जरूरी विषय होने चाहिए। कुल 50% अंक और इंग्लिश में भी 50% अंक जरूरी हैं। या फिर इंजीनियरिंग डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन या IT) में 50% अंक होने चाहिए। इंग्लिश में भी 50% अंक जरूरी हैं। या फिर फिजिक्स और मैथ्स वाले 2 साल के वोकेशनल कोर्स में भी 50% अंक जरूरी हैं।
गैर-विज्ञान स्ट्रीम वालों के लिए:
किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए, कुल 50% अंक और इंग्लिश में 50% अंक जरूरी हैं। या फिर 2 साल का वोकेशनल कोर्स पास होना चाहिए, जिसमें इंग्लिश में 50% अंक जरूरी हैं।
शारीरिक मानक क्या हैं?
लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। उत्तर पूर्व या उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी मान्य होगी। लक्षद्वीप के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 150 सेमी रखी गई है।
कितना लगेगा परीक्षा शुल्क?
ऑनलाइन परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को ₹550 + GST फीस देनी होगी।
चयन कैसे होगा?
सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जो विज्ञान या नॉन-विज्ञान विषयों के आधार पर ली जाएगी। इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। जो अभ्यर्थी इन दोनों में सफल होंगे, उनका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा ताकि वायुसेना के स्वास्थ्य मानकों को पूरा किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications