देश की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी ISRO में साइंटिस्ट बनने का है सपना? जानें कोर्स से लेकर योग्यता तक की हर डिटेल

ISRO: अंतरिक्ष में देश का झंडा बुलंद करने वाली संस्था ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) आज दुनिया की सबसे भरोसेमंद स्पेस एजेंसियों में गिनी जाती है। जब भी भारत कोई सैटेलाइट लॉन्च करता है या चंद्रयान-3 जैसी बड़ी सफलता हासिल करता है, तो देश के युवा भी प्रेरित होते हैं कि वह इस ऐतिहासिक संस्था का हिस्सा बनें। ISRO में वैज्ञानिक बनना न सिर्फ एक सम्मान की बात है, बल्कि यह देश सेवा का सुनहरा अवसर भी है।

हर साल हजारों छात्र ISRO में वैज्ञानिक बनने का सपना देखते हैं, लेकिन सही जानकारी की कमी के कारण कई बार वे सही दिशा में तैयारी नहीं कर पाते। यदि आप भी इस प्रतिष्ठित संस्था में वैज्ञानिक बनकर देश के अंतरिक्ष अभियानों में योगदान देना चाहते हैं, तो जानिए वह पूरी प्रक्रिया जो आपके इस सपने को हकीकत बना सकती है...

ISRO

इंजीनियरिंग से सबसे आसान रास्ता

ISRO में वैज्ञानिक बनने का सबसे आम तरीका इंजीनियरिंग के जरिए है। इसके लिए उम्मीदवारों को बी.ई. या बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। निम्नलिखित शाखाओं से डिग्री होना जरूरी है:

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
  • कंप्यूटर साइंस
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

उम्मीदवार के पास कम से कम 65% अंक या 6.84 CGPA होना जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें: ISRO EOS-09 Failure: ISRO का PSLV-C61 श्रीहरिकोटा से लॉन्च, फिर कैसे EOS-09 मिशन हो गया फेल?

विज्ञान से भी है मौका

अगर आपने विज्ञान विषयों में पढ़ाई की है, जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री या मैथ्स, तो भी ISRO में वैज्ञानिक बनने का रास्ता खुला है। इसके लिए B.Sc. के बाद M.Sc. करना होगा या फिर सीधे इंटीग्रेटेड M.Sc. कोर्स किया जा सकता है।

ICRB परीक्षा से भर्ती

ISRO हर साल ICRB (ISRO Centralised Recruitment Board) के जरिए वैज्ञानिक/इंजीनियर 'SC' पदों पर भर्ती करता है। इसके लिए एक तकनीकी परीक्षा आयोजित की जाती है जिसमें उम्मीदवारों से उनकी पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन के बाद दी जा सकती है।

GATE स्कोर से भी होता है चयन

ISRO कुछ भर्तियों में GATE स्कोर के आधार पर भी उम्मीदवारों का चयन करता है, खासतौर से इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थियों के लिए। इसलिए GATE की अच्छी तैयारी भी ISRO तक पहुंचने का एक मजबूत रास्ता है।

IISc और IIST से सीधा मौका

अगर आप M.Tech या Ph.D. जैसे उच्च अध्ययन संस्थानों से पढ़ाई करते हैं जैसे:

  • IISc बैंगलोर
  • IITs
  • IIST (Indian Institute of Space Science and Technology)

तो आपको ISRO में सीधे जॉब का मौका मिल सकता है। खासकर IIST के टॉप छात्रों को ISRO में सीधा चयन मिलता है।

चयन प्रक्रिया कैसी होती है?

  • तकनीकी लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू (विषय पर आधारित सवाल-जवाब)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच

सफलता के लिए जरूरी बातें

  • पढ़ाई में अच्छे अंक लाएं
  • स्पेस, सैटेलाइट, रोबोटिक्स जैसे प्रोजेक्ट्स में रुचि रखें
  • ISRO की वैकेंसी नोटिस पर नजर बनाए रखें

विषय की मजबूत पकड़

ISRO में वैज्ञानिक बनना कठिन जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अगर आप सही दिशा में मेहनत करें और समय पर सही जानकारी जुटाएं, तो आपका सपना भी साकार हो सकता है।
ये भी पढ़ें: कितनी होती है ISRO चेयरमैन की सैलरी, क्या-क्या मिलती है सुविधाएं? जानें भारत के इस प्रतिष्ठित पद की खास बाते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+