Jobs in Railway: युवाओं के लिए गोल्डन चांस, रेलवे में निकली 1.20 लाख की सबसे बड़ी भर्ती! कैसे करना है अप्लाई
Government Jobs in Railway: देश में लाखों युवा हर साल रेलवे की नौकरी का इंतज़ार करते हैं। इस बार रेलवे ने उन्हें ऐसा मौका दिया है जिसकी उम्मीद लंबे समय से थी। नए साल की शुरुआत से पहले भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि 2024 और 2025 को मिलाकर कुल 1,20,579 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह संख्या इतनी बड़ी है कि इसे रेलवे के अब तक के सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से एक कहा जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया था कि ऐसा विशाल ड्राइव पहले कभी नहीं चला, और अब इसका पूरा कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। यानी उम्मीदवारों के लिए तैयारी का यह सबसे सही समय है क्योंकि पूरी प्रक्रिया अब समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ेगी।

दो साल में 1.20 लाख से ज्यादा भर्तियां
साल 2024 में रेलवे ने 10 अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए थे, जिनके तहत 91,116 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। वहीं 2025 के लिए 7 नोटिफिकेशन निकाले गए हैं जिनके माध्यम से 38,463 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दोनों साल मिलाकर कुल संख्या पहुंचती है 1,20,579 पदों तक।
किन-किन पदों पर भर्ती चल रही है?
रेलवे में इस बार हर विभाग में नौकरियां निकली हैं। मुख्य पद इस प्रकार हैं-
- सहायक लोको पायलट (ALP)
- तकनीशियन
- RPF SI और कांस्टेबल
- जूनियर इंजीनियर (JE)
- डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट
- केमिकल और मेटलर्जिक असिस्टेंट
- पैरामेडिकल स्टाफ
- NTPC की कई कैटेगरी
- मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी
- लेवल-1 के पद जैसे ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट
इनमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह की नौकरियां शामिल हैं, जिससे लगभग हर योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर खुला है।
भर्ती कैलेंडर जारी, पारदर्शिता बढ़ी
रेलवे ने इस बार भर्ती कैलेंडर भी जारी किया है। इससे छात्रों को यह पता रहेगा कि किस पद की परीक्षा कब होगी और प्रक्रिया कब पूरी होगी। यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लाखों उम्मीदवारों को तैयारी की सही दिशा मिल जाती है।
पिछले 20 साल में भर्ती का बड़ा बदलाव
रेल मंत्री ने संसद में बताया कि 2004 से 2014 के बीच रेलवे ने लगभग 4 लाख लोगों को नौकरी दी थी।
लेकिन 2014 से 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 5 लाख 8 हजार हो गई है।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications