DSSSB Recruitment: 10वीं पास के लिए दिल्ली में 1075 सरकारी नौकरियों का मौका, जानें आवेदन की तारीख और प्रक्रिया

DSSSB MTS Recruitment 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 1,075 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। ऐसे में कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास अच्छा मौका है।

DSSSB MTS Recruitment 2026

DSSSB MTS भर्ती 2026 की जरूरी तारीखें

बोर्ड ने इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया है। इसका पोस्ट कोड 810/26 है। भर्ती से जुड़ी अहम तारीखें इस प्रकार हैं।

  • नोटिफिकेशन जारी: 6 नवंबर 2026
  • आवेदन शुरू: 12 नवंबर 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 11 दिसंबर 2026

उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

DSSSB MTS भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदकों की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

किस विभाग में कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत दिल्ली सरकार के कुल नौ विभागों में 1,075 पद भरे जाएंगे। सबसे ज्यादा 996 रिक्तियां शिक्षा निदेशालय में हैं। इनमें MTS जनरल ड्यूटी के 757 और MTS आया (महिला) के 239 पद शामिल हैं। इसके अलावा व्यापार एवं कर विभाग, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड सहित अन्य विभागों में भी नियुक्तियां की जाएंगी। सभी विभागों और पदों का पूरा ब्योरा आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में देख सकते हैं।

DSSSB MTS का फॉर्म कैसे भरें?

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले dsssb.delhi.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर विज्ञापन संख्या 06/2026 का लिंक खोजें।
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करके योग्यता और जरूरी निर्देश पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म जमा करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए सभी नियम और शर्तें जरूर जांच लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+