Delhi Nursery Admission 2026: नर्सरी से पहली कक्षा तक एडमिशन में बड़ा बदलाव, DoE ने खत्म किया पॉइंट सिस्टम!
Delhi Nursery Admission Guide 2026-27: एजुकेशन डिपार्टमेंट (DoE - Directorate of Education) ने नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एडमिशन के लिए चल रहे पुराने पॉइंट सिस्टम को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला किया है। DoE ने यह बड़ा चेंज इसलिए किया है ताकि पूरा एडमिशन प्रोसेस सुपर-सिंपल और ट्रांसपेरेंट हो जाए।
पिछले कई सालों से, यह पॉइंट सिस्टम दिल्ली के पैरेट्स के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द था। स्कूल अपने मन से पॉइंट क्राइटेरिया (जैसे: पड़ोस के पॉइंट, सिबलिंग कोटा, एलुमनाई कोटा) सेट करते थे। यह सिस्टम इतना कॉम्प्लिकेटेड था कि अक्सर पैरेट्स को यह समझ ही नहीं आता था कि उनके बच्चे को पॉइंट क्यों नहीं मिले।

पैरेंट्स की लगातार शिकायतों और प्रक्रिया को स्ट्रेस फ्री बनाने की डिमांड पर, DoE ने इसे एबॉलिश (Abolish) कर दिया है। अब स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी और पैरेट्स को एडमिशन के लिए ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
Delhi Nursery Admission: अब एडमिशन कैसे होगा?
पॉइंट सिस्टम खत्म होने के बाद, अब एडमिशन के लिए कुछ नए रूल्स लागू होंगे जो ज्यादा समावेशी (Inclusive) होंगे। DoE जल्द ही इन नए रूल्स की डिटेल गाइडलाइंस जारी करेगा:
- लॉटरी का रास्ता: यह माना जा रहा है कि जहां ज्यादा एप्लीकेशन आएंगी, वहां ड्रॉ ऑफ लॉट्स (Lottery System) का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे सभी को फेयर चांस मिले।
- पड़ोस की प्रायोरिटी: स्कूल के पड़ोस (Neighborhood) में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता देने के लिए एक फिक्स्ड ज्योग्राफिकल लिमिट तय की जाएगी।
- पारदर्शिता (Transparency): सबसे बड़ा फोकस होगा कि नए एडमिशन रूल्स इतने क्लियर हों कि पैरेट्स को कोई शक या शिकायत न रहे।
इस बड़े चेंज से उन लाखों पैरेट्स को सबसे ज्यादा रिलीफ मिलेगी जो हर साल अपने बच्चों के एडमिशन के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट और कॉम्प्लिकेटेड रूल्स से परेशान होते थे। उम्मीद है कि DoE जल्द ही नए सेशन के लिए फाइनल गाइडलाइंस जारी कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications