CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा आज से शुरू, जानिए ड्रेस कोड, एंट्री टाइम, सेंटर पर क्या ले जाना है जरूरी?

CUET UG Exam 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी यूजी 2024) आज, 15 मई से शुरू हो रही है। 15 मई से 29 मई तक ये परीक्षा आयोजित की जानी है। एग्जाम कुल 379 शहरों में आयोजित किया जाएगा। इनमें से 26 शहर विदेश के हैं।

एनटीए ने अभी 15 मई से 18 मई तक की सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। एडमिट कार्ड को एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
यह भी देखें: CUET 2024: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन को लेकर सामने आया लेटेस्ट अपडेट, यूजीसी चेयरमैन ने कही ये बात

CUET UG Exam

इस साल सीयूईटी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए 13 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सीयूईटी एडमिट कार्ड, परीक्षा समय, दिशानिर्देश आधिकारिक वेबसाइट Exam.nta.ac.in पर पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

इस बीच, एनटीए ने 'जनशक्ति मुद्दे' के कारण दिल्ली केंद्रों पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 15 मई की परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षाएं अब 29 मई को आयोजित की जाएंगी और संशोधित प्रवेश पत्र Exams.nta.ac.in पर जारी किए जाएंगे।

सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड में परीक्षा के नाम, तारीख, स्थान के साथ-साथ परीक्षा के समय के बारे में विवरण है। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना सुनिश्चित करना होगा। यदि पार्टिसिपेंट बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर पहुंचते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीयूईटी 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित हो रहे लिंक "सीयूईटी एडमिट कार्ड 2024" पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें (जैसा कि फॉर्म में बताया गया है)
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेच करें और डाउनलोड करें।
  • इसका प्रिंटआउट लें और उसे परीक्षा हॉल में साथ लेकर जाएं।

सीयूईटी 2024 परीक्षा कितने शिफ्ट में होगी?

परीक्षा एक दिन में 4 पालियों के साथ कई दिनों में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2024 (CUET UG 2024) असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। एनटीए भारत के बाहर के 26 शहरों सहित 380 शहरों में सीयूईटी परीक्षा आयोजित करेगा।

पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 11 बजे तक, दूसरी दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 1 बजे तक, तीसरी शिफ्ट अपराह्न 3:00 बजे से 3:45 बजे तक और चौथी शिफ्ट 3:45 बजे से पांच बजे तक आयोजित होगी। यह शेड्यूल पेन-पेपर मोड वाले विषयों के लिए है। 18 मई तक होने वाली परीक्षाएं पेन-पेपर मोड में ली जानी हैं।

सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए क्या है गाइडलाइन

  • एप्लिकेंट के पास वैध आईडी और प्रवेश पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज होने जरुरी हैं।
  • आवेदक को परीक्षा शुरू होने से एक से दो घंटे पहले परीक्षण स्थल पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। परीक्षा शुरू होने से तीस मिनट पहले उन्हें CUET 2024 परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा के प्रत्येक घंटे के लिए शारीरिक विकलांगता (पीडब्ल्यूडी) वाले उम्मीदवारों को बीस मिनट का अतिरिक्त क्षतिपूर्ति समय दिया जाएगा।
  • सीयूईटी में नेगेटिव मार्किंग है, इसलिए उम्मीदवारों को किसी भी उत्तर का प्रयास करते समय बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
  • छात्रों को सीयूईटी प्रवेश पत्र के साथ अपना एक वर्तमान फोटो संलग्न करना आवश्यक है।
  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षण केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर अधिकांश वस्तुओं की अनुमति नहीं है, इसलिए उम्मीदवारों को यथासंभव कम वस्तुएं लानी चाहिए।

सीयूईटी यूजी 2024 के लिए क्या है ड्रेस कोड?

  • लंबी बाजू वाले कपड़े पहन कर परीक्षा केंद्र पर जाना प्रतिबंधित है, अभ्यर्थियों के कपड़ों की आस्तीन छोटी होनी चाहिए।
  • यदि उम्मीदवार पारंपरिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचते हैं, तो उन्हें अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। इससे आवेदक को कोई असुविधा हुए बिना उचित तलाशी प्रक्रिया हो सकेगी।
  • अभ्यर्थियों को जूते पहनने की अनुमति नहीं हैं, कम एड़ी के सैंडल और चप्पल स्वीकार्य हैं।

सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा में क्या ले जाएं, क्या नहीं

  • परीक्षा में प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की एक प्रति को अपनी स्व-घोषणा के साथ उचित अनुभाग भर कर ले जाएं।
  • एडमिट कार्ड के साथ सत्यापन के लिए कोई भी वैध आईडी ले जाएं।
  • आपके पास एक फोटो होना भी जरूरी है ताकि परीक्षा के दौरान उसे अटेंडेंस शीट पर चिपकाया जा सके।
  • PwDB (दिव्यांग) उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर एक वैध चिकित्सा प्रमाणपत्र लाना जरुरी है।
  • अभ्यर्थियों को पानी की बोतल लाने की अनुमति है, लेकिन वह पारदर्शी होनी चाहिए। स्टूडेंट्स एग्जाम में जिस पेन का उपयोग करेंगे वह भी पारदर्शी होना चाहिए।

सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा में क्या लेकर ना जाएं

  • किसी भी प्रकार का गैजेट या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
  • बटुआ या पर्स।
  • कोरा सफेद कागज या प्रिंटेड नोटपैड।
  • किसी भी प्रकार के आभूषण, जिसमें हार, चेन, झुमके, चूड़िया, नाक की पिन, हेयर बैंड आदि शामिल हैं।
  • जूते या बंद सैंडल।

यह भी देखें: CUET 2024: 200 यूनिवर्सिटी ने कराए CUET-UG के लिए रजिस्ट्रेशन, 20 डीम्ड विश्वविद्यालय भी शामिल, देखें लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+