CUET UG Cut Off 2024: चेक करें कैटेगरी, कोर्स और यूनिवर्सिटी के अनुसार कटऑफ, जानिए कैसे किया जाता है डिसाइड!

CUET UG 2024 Cutoff: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 जुलाई, 2024 को CUET UG 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 15 मई से 29 मई, 2024 के बीच हुई थी। इस साल, CUET UG परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) और पेन और पेपर प्रारूपों का संयोजन किया गया था।

CUET UG 2024 की परिसखा लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों के लिए भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम NTA की आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in पर उपलब्ध हैं।

CUET-UG Cutoff

CUET यूजी कट-ऑफ 2024

प्रत्येक विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी न्यूनतम आवश्यक कटऑफ निर्धारित करता है। इन कटऑफ को पूरा करना सभी उम्मीदवारों के लिए जरुरी है। CUET परिणामों के साथ-साथ क्वालीफाइंग कटऑफ जारी किया गया है। नीचे शीर्ष विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए क्वालीफाइंग कटऑफ दिए गए हैं, ताकि उम्मीदवारों को अपने इच्छित संस्थानों में प्रवेश पाने की संभावनाओं का आकलन करने में मदद मिल सके।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) शिक्षा मंत्रालय (MoE) के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए केंद्रीय, राज्य और भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों/संस्थानों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस परीक्षा का उद्देश्य देश भर के उम्मीदवारों, खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों को एक साझा मंच और समान अवसर प्रदान करना है।

CUET UG के नतीजों की घोषणा प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शामिल होने के इच्छुक कई छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अब कटऑफ उपलब्ध होने के साथ, उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं और उसके अनुसार अपने अगले कदम की योजना बना सकते हैं।

परीक्षा का नाम: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस अंडरग्रेजुएट (CUET UG)
आयोजक संस्था: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
परीक्षा का उद्देश्य: भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों/संानों में पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए
भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या:

  • केंद्रीय विश्वविद्यालय: 46
  • राज्य विश्वविद्यालय: 32
  • मानित विश्वविद्यालय: 20
  • निजी विश्वविद्यालय: 98
  • सरकारी संस्थान: 06

आधिकारिक वेबसाइट: exams.nta.ac.in

CUET 2024 कट-ऑफ जारी होने की तारीख

CUET 2024 कट-ऑफ भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा अलग-अलग जारी की जाएगी। जिन छात्रों ने CUET परीक्षा दी है, उन्हें अपने चुने हुए कोर्स के लिए कट-ऑफ अंक देखने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट चेक करनी चाहिए। इससे उन्हें पता चलेगा कि वे आवेदन करने के योग्य हैं या नहीं। अगर वे योग्य हैं, तो उन्हें आवेदन फॉर्म भरना चाहिए और विश्वविद्यालय में काउंसलिंग सत्र में भाग लेना चाहिए।

शीर्ष विश्वविद्यालयों के लिए CUET कट-ऑफ निर्धारित करने वाले फैक्टर:

परीक्षा का कठिनाई स्तर: यह मुख्य कारक है जो कटऑफ को प्रभावित करता है। जितना कठिन प्रश्न पत्र होगा, कटऑफ उतना ही कम होगा, और इसके विपरीत।

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की संख्या: इस साल लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों ने CAT 2023 के लिए आवेदन किया जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। अधिक परीक्षार्थियों का मतलब शीर्ष विश्वविद्यालयों के लिए उच्च CUET कटऑफ है, जबकि कम परीक्षार्थियों से कटऑफ कम हो जाएगा।

परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की संख्या: परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की संख्या सीधे कटऑफ के अनुपात में होती है।

उपलब्ध सीटों की संख्या: किसी विशेष विश्वविद्यालय/कॉलेज में उपलब्ध सीटों की संख्या भी उसकी कटऑफ को प्रभावित करती है। यदि किसी संस्थान में सीमित सीटें हैं, तो कटऑफ अधिक हो सकता है।

संस्थान की अखिल भारतीय रैंकिंग: शीर्ष विश्वविद्यालय/कॉलेज हमेशा अपनी कटऑफ को ऊँचा रखते हैं।
यह भी देखें: Career Options: नहीं कर पाए CUET-UG पास? चिंता की नहीं है बात, मौजूद हैं और भी कई करियर ऑप्शन, यहां करें चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+