CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोरकार्ड
CUET UG 2025 Result: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट आज, 4 जुलाई को जारी हो गया। यह वह पल है जिसका छात्र कई हफ्तों से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस बहुप्रतीक्षित परिणाम की पुष्टि अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर की है।
रिजल्ट चेक करने और अपना स्कोर कार्ड देखने के लिए कैंडिडेट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट से पहले, 1 जुलाई को NTA ने अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी की थी।

इससे पहले 17 जून को प्रोविजनल ऑन्सर की जारी की गई थी, जिस पर 20 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद 27 प्रश्नों को हटा दिया गया है, जिसके आधार पर अंतिम स्कोर की गणना की जाएगी।
कैसे चेक करें अपना CUET UG 2025 रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "CUET UG 2025 Result/Scorecard" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
रिजल्ट की रिचेकिंग नहीं होगी
NTA ने स्पष्ट किया है कि CUET UG 2025 के नतीजों की कोई रीचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation/re-checking) नहीं किया जाएगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का लेटर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस साल CUET UG 2025 में 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा 13 मई से 3 जून के बीच दो पालियों में आयोजित की गई थी-सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
कुछ उम्मीदवारों के लिए 2 और 4 जून को पुनः परीक्षा भी करवाई गई थी, जिनकी परीक्षाएं 13 और 16 मई को निर्धारित थीं, लेकिन तकनीकी कारणों से प्रभावित हुई थीं।
काउंसलिंग प्रक्रिया कैसे होगी?
CUET UG का रिजल्ट आने के बाद पात्र उम्मीदवारों को विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। चूंकि कोई केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं है, ऐसे में छात्रों को हर विश्वविद्यालय के लिए अलग से आवेदन करना पड़ेगा। कुछ विश्वविद्यालयों ने प्रवेश प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।
CUET UG स्कोर 250 से अधिक केंद्रीय, राज्य व निजी विश्वविद्यालयों द्वारा अंडरग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए स्वीकार किया जाएगा। इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, हैदराबाद विश्वविद्यालय सहित कई प्रमुख संस्थान शामिल हैं।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- रिजल्ट आने के तुरंत बाद, विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी हासिल करें।
- स्कोरकार्ड को सेव और प्रिंट करके रखें, क्योंकि यह आगे की काउंसलिंग में काम आएगा।
- केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही जानकारी प्राप्त करें और किसी अफवाह पर भरोसा न करें।
CUET UG 2025 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा, जिसका 13 लाख से ज्यादा छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा देशभर के सैकड़ों विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। आज के परिणाम से लाखों छात्रों का भविष्य तय होगा, इसलिए सभी नजरें अब NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications