खत्म हुआ इंतजार! CSIR UGC NET की आंसर-की जारी, कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?
CSIR UGC NET June 2026 Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने जवाबों को आंसर की से मिलाकर देख सकते हैं। साथ ही, अगर किसी सवाल के उत्तर को लेकर उन्हें आपत्ति है तो तय समय के अंदर चुनौती भी दे सकते हैं।
इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करनी होगी। एनटीए ने आंसर की के साथ आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी शुरू कर दी है। उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी मौका है, क्योंकि मिली आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर आगे रिजल्ट जारी होगा।

18 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है। उम्मीदवार को प्रत्येक सवाल पर आपत्ति के लिए 200 रुपये गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए किया जा सकता है।
विशेषज्ञ करेंगे आपत्तियों की जांच
उम्मीदवारों की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों को विषय विशेषज्ञों के पैनल के पास भेजा जाएगा। विशेषज्ञों की जांच के बाद सही पाए गए बदलावों को शामिल करते हुए फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। इसके बाद इसी फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा।
जुलाई में हुई थी परीक्षा
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित तरीके से दो पालियों में हुई थी।
- पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
इस परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
उम्मीदवार नीचे दिए आसान तरीके से अपनी आंसर की देख सकते हैं:
- सबसे पहले csirnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर CSIR UGC NET जून 2026 आंसर की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
- इसे ध्यान से चेक करें और अपने जवाबों का मिलान करें।
- जरूरत होने पर तय समय के अंदर आपत्ति दर्ज करें।
- आंसर की की पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।


Click it and Unblock the Notifications
