CSIR admit card: सीएसआईआर ने SO-ASO के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड
CSIR admit cards, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने आज, 26 जनवरी को सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
सीएसआईआर सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर परीक्षा के लिए अपना आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csir.res.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
सीएसआईआर एसओ एएसओ के पदों पर भर्ती के लिए पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षाएं 5 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित होगा। पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। जबकि पेपर 2 दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट csir.res.in पर जाएं
- होमपेज पर कैरियर टैब पर क्लिक करें
- इसके बाद CSIR SO, ASO Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
- यदि किसी उम्मीदवार को CASE-2023 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड/चेक करने में कठिनाई आती है, तो वह हेल्प डेस्क नंबर 07969049955 पर संपर्क कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications