Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CBSE 12th Result 2025: दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, सीबीएसई 12वीं में किस जिले के छात्र ने मारी बाजी? पूरी लिस्ट

CBSE 12th Merit List: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। सीबीएसई 12वीं में इस बार 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in - पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 12वीं में 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और 14,96,307 स्टूडेंट पास हुए हैं। एक लाख 11 हजार 544 छात्रों को 90 फीसदी से ज्यादा नंबर मिले हैं। वहीं 24 हजार छात्रों को 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर मिले हैं।

सीबीएसई ने हर बार की तरह इस बार भी टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की है। सीबीएसई कुछ सालों से क्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के टॉपर्स की सूची जारी नहीं करता है। बोर्ड ने छात्रों के बीच अस्वस्थ शैक्षणिक प्रतियोगिता को खत्म करने के लिए ये फैसला लिया था। सीबीएसई ने टॉपर्स लिस्ट भले ही जारी ना की हो लेकिन बोर्ड ने ये जरूर बताया है कि कौन से जिले के छात्रों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल विजयवाड़ा के छात्रों ने सबसे बढ़िया 99.60% रिजल्ट किया है। आइए जानें कौन सा जिला, कितने नंबर पर रहा?

CBSE 12th Merit List

CBSE Class 12 Result 2025: कौन सा जिला रहा सबसे टॉप (जिलेवार प्रदर्शन)

  • 1 .विजयवाड़ा 99.60%
  • 2 . त्रिवेंद्रम 99.32%
  • 3 .चेन्नई 97.39%
  • 4 . बेंगलुरु 95.95%
  • 5. दिल्ली पश्चिम 95.37%
  • 6. दिल्ली पूर्व 95.06%
  • 7. चंडीगढ़ 91.61%
  • 8. पंचकुला 91.17%
  • 9 . पुणे 90.93%
  • 10 . अजमेर 90.40%
  • 11. भुवनेश्वर 83.64%
  • 12. गुवाहाटी 83.62%
  • 13. देहरादून 83.45%
  • 14. पटना 82.86%
  • 15. भोपाल 82.46%
  • 16. नोएडा 81.29%
  • 17. प्रयागराज 79.53%

CBSE Delhi 12th region performed: सीबीएसई 12वीं दिल्ली क्षेत्र का प्रदर्शन

  • दिल्ली पूर्वी क्षेत्र से 179,422 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 170,551 स्टूडेंस पास हुए। उनका पास प्रतिशत 95.06% रहा।
  • दिल्ली पश्चिमी क्षेत्र से 127,311 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 114,111 पास हुए। उनका पास प्रतिशत 95.37% रहा।
  • कुल मिलाकर, दिल्ली क्षेत्र में पास प्रतिशत 95.18% रहा।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+