CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी, डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
CBSE Class 12th Compartment Result 2026 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अपना संशोधित रिजल्ट और मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपने अंक देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर, स्कूल कोड और मांगी गई दूसरी जानकारी दर्ज करनी होगी। CBSE 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद अब बोर्ड ने इसका परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी
CBSE ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब ऑनलाइन अपना अपडेटेड रिजल्ट और मार्कशीट देख सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया है।


Click it and Unblock the Notifications
