CBSE Revaluation Results 2025: पुनर्मूल्यांकन के बाद 12वीं का फाइनल स्कोर जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE Class 12 Revaluation Results 2025: जो छात्र 12वीं के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने अपने अंकों की दोबारा जांच या कॉपियों की समीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके लिए अब इंतज़ार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 की 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के बाद के संशोधित परिणाम जारी कर दिए हैं।
यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए खास थी जो अपने रिजल्ट में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे थे। जून और जुलाई के बीच बोर्ड ने इस तीन-चरणीय प्रक्रिया के तहत पहले अंकों का सत्यापन, फिर उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी और अंत में पुनर्मूल्यांकन का मौका दिया।

अब जो भी बदलाव किए गए हैं, वही अंतिम माने जाएंगे और उसके आधार पर ही अपडेटेड मार्कशीट छात्रों को मिलेगी। इससे छात्रों को पारदर्शी मूल्यांकन की गारंटी मिलती है, और उनके मन में अंकों को लेकर कोई संदेह नहीं रह जाता। छात्र इन नतीजों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
तीन चरणों में पूरी हुई प्रक्रिया
बोर्ड ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया जून से जुलाई 2025 के बीच तीन अलग-अलग चरणों में कराई गई:
1. अंकों का सत्यापन (17 मई - 21 मई 2025):
इस चरण में छात्रों ने प्रति विषय ₹500 देकर अंकों की दोबारा जांच करवाई।
2. उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी (31 मई - 1 जून 2025):
केवल वे छात्र जिन्होंने सत्यापन के लिए आवेदन किया था, वे अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी ₹700 शुल्क देकर प्राप्त कर सके।
3. पुनर्मूल्यांकन (6 जून - 7 जून 2025):
उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के बाद यदि छात्र को लगता है कि किसी उत्तर का मूल्यांकन ठीक से नहीं हुआ, तो उन्होंने ₹100 प्रति प्रश्न शुल्क देकर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया।
ये भी पढ़ें:
कैसे देखें अपना संशोधित रिजल्ट
छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी के जरिए लॉग इन करना होगा। रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी नई मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
अब यही रिजल्ट होगा फाइनल
बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यदि पुनर्मूल्यांकन के बाद अंकों में कोई बदलाव होता है, तो वही अंक अंतिम माने जाएंगे और उसी के अनुसार नई मार्कशीट जारी की जाएगी। यदि कोई बदलाव नहीं होता है, तो पहले वाली मार्कशीट को ही फाइनल माना जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार का दोबारा अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
सीबीएसई ने छात्रों से कहा है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर नई जानकारियों पर नज़र रखें और किसी भी सवाल या परेशानी की स्थिति में अपने स्कूल या क्षेत्रीय CBSE कार्यालय से संपर्क करें।
बोर्ड ने यह भी बताया कि यह पूरी प्रक्रिया छात्रों को निष्पक्ष मूल्यांकन का अवसर देने के लिए की जाती है, जिससे उन्हें अपने अंकों को लेकर पारदर्शिता मिले।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications