CBSE 10th Result: UMANG ऐप नहीं खुल रहा तो क्या करें? कॉल और मैसेज करके जानिए आप पास हैं या फेल
CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। रिजल्ट घोषित होते ही भारी ट्रैफिक के कारण उमंग (UMANG) ऐप और आधिकारिक वेबसाइट्स पर तकनीकी समस्या आनी शुरू हो गई है। अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। आप कॉल, SMS और डिजिलॉकर के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं। आइए जानते हैं रिजल्ट चेक करने के अन्य आसान तरीके क्या हैं?
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं के सेशन-1 (Session 1) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.6% दर्ज किया गया है। 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में देश भर से लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे।

दक्षिण भारतीय राज्यों का प्रदर्शन रहा शानदार
इस साल के परिणामों में दक्षिण भारतीय राज्यों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। क्षेत्रवार प्रदर्शन के आंकड़ों में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा सबसे आगे रहे हैं, जहां दोनों क्षेत्रों ने 99.79% का हाईएस्ट पासिंग परसेंटेज दर्ज किया है। इसके बाद चेन्नई का नंबर आता है, जहां 99.58% छात्र सफल रहे। वहीं, बेंगलुरु रीजन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.91% पास प्रतिशत हासिल किया है। ये आंकड़े बताते हैं कि इस साल भी दक्षिण भारत के शैक्षणिक क्षेत्रों का बोलबाला रहा है।
पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा परिणाम?
सीबीएसई 10वीं का इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा है। अगर पिछले साल के प्रदर्शन से तुलना करें, तो इसमें सुधार देखने को मिला है। साल 2025 में पास प्रतिशत 93.66% था। बोर्ड के अनुसार, बेहतर शैक्षणिक माहौल और समय पर परीक्षाओं के सफल आयोजन के कारण परिणामों में यह सकारात्मक बदलाव आया है।
नहीं जारी होगी टॉपर लिस्ट, मिलेगा 'मेरिट सर्टिफिकेट'
बोर्ड ने इस साल भी किसी भी तरह की 'टॉपर लिस्ट' या 'मेरिट लिस्ट' जारी न करने का फैसला लिया है। सीबीएसई का मानना है कि इससे छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा (Unhealthy Competition) कम होगी। बोर्ड छात्रों को फर्स्ट, सेकंड या थर्ड डिवीजन (Divisions) भी नहीं देता है। हालांकि, अपने-अपने विषयों में सर्वाधिक अंक पाने वाले टॉप 0.1% छात्रों को बोर्ड द्वारा 'मेरिट सर्टिफिकेट' जारी किया जाएगा, जो उनके डिजिलॉकर ऐप पर उपलब्ध होगा।
उमंग (UMANG) ऐप पर देखें रिजल्ट
छात्र अपने स्मार्टफोन पर उमंग ऐप के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। ऐप को ओपन करते ही आपके स्क्रीन पर CBSE Board Result 2026 शो हो जाएगा। Check X Result पर क्लिक करते ही मांगी गई जानकारी भरकर अपना स्कोरकार्ड प्राप्त करें।
SMS और IVRS (कॉल) से चेक करें रिजल्ट
यदि आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, तो आप इन पारंपरिक तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।
- SMS: अपने फोन से टाइप करें CBSE10 रोल नंबर और इसे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नंबर पर भेजें।
- IVRS (कॉल): दिल्ली के छात्र 24300699 और अन्य राज्यों के छात्र 011-24300699 पर कॉल करके निर्देशों का पालन करते हुए अपना रिजल्ट सुन सकते हैं।
अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्र नीचे दी गई जानकारी दर्ज करें:
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड ID
- जन्मतिथि
- सिक्योरिटी पिन
आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे देखें परिणाम?
छात्र सीबीएसई की इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- 1. cbse.gov.in
- 2. results.cbse.nic.in
बिना इंटरनेट और वेबसाइट के ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की स्थिति में डिजिलॉकर सबसे तेज़ और सुरक्षित माध्यम है।
- DigiLocker की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पिन के जरिए लॉग इन करें।
- डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड करें, जो भविष्य के लिए पूरी तरह मान्य है।













Click it and Unblock the Notifications