CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत, होली के कारण बोर्ड एग्जाम हो रहा मिस, ना करें चिंता मिलेगी ये सुविधा!
CBSE Board Exam: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने घोषणा की है कि जो छात्र होली के कारण 15 मार्च को होने वाली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें बाद में विशेष परीक्षा का मौका दिया जाएगा।
दरअसल, 15 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं की हिंदी (कोर और ऐच्छिक) की परीक्षा तय की गई है। लेकिन इस तारीख को लेकर कुछ छात्रों और अभिभावकों ने चिंता जताई थी, क्योंकि देश के कई हिस्सों में होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि कुछ जगहों पर इसका जश्न 15 मार्च तक जारी रहेगा।

CBSE ने छात्रों की चिंता को समझा
छात्रों और अभिभावकों की इस चिंता को ध्यान में रखते हुए, CBSE ने यह बड़ा फैसला लिया है। हालांकि, परीक्षा अपने तय समय पर यानी 15 मार्च को ही होगी, लेकिन जिन छात्रों को होली के कारण परीक्षा देने में परेशानी होगी, वे बाद में होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Holi Rajasthan: दौसा में रंग लगाने से मना करने पर छात्र हंसराम को पीट-पीटकर मार डाला, पिटाई का VIDEO वायरल
खेल प्रतियोगिता देने वाले छात्रों की तरह मिलेगा मौका
CBSE हर साल उन छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करता है जो राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। इस साल इसी श्रेणी में वे छात्र भी शामिल किए जाएंगे, जो होली के कारण 15 मार्च की परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
स्कूलों को मिली सूचना, छात्रों को मिलेगा फायदा
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे इस फैसले की जानकारी 12वीं कक्षा के छात्रों तक पहुंचाएं। इससे छात्रों को यह तय करने में मदद मिलेगी कि वे मुख्य परीक्षा देंगे या बाद में होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल होंगे।
छात्रों और अभिभावकों को राहत
CBSE के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जो परीक्षा और होली के बीच असमंजस में थे। कई अभिभावकों को यह चिंता थी कि त्योहार के चलते उनके बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। अब वे चाहें तो अपने बच्चों को विशेष परीक्षा में बैठने का विकल्प दे सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: School Holidays March 2025: UP, दिल्ली से लेकर बिहार तक, जानें मार्च में कब-कब स्कूल रहेंगे बंद? पूरी LIST












Click it and Unblock the Notifications