CA Result 2025: सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल के नतीजे जारी, जानिए कितना रहा पासिंग पर्सेंटेज
ICAI CA Result 2025: देशभर के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है। महीनों की तैयारी के बाद, आखिरकार वह पल आ गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार था। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 6 जुलाई 2025 को सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
ये परिणाम सिर्फ अंकों का आँकलन नहीं हैं, बल्कि उन हज़ारों युवाओं के सपनों, संघर्षों और समर्पण की तस्वीर हैं, जो इस पेशे को अपनाकर देश की आर्थिक रीढ़ बनने का सपना देखते हैं।

मई 2025 सत्र की परीक्षाएं, जो देशभर के सैकड़ों केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, अब अपने परिणामों के साथ एक नई शुरुआत की तरफ बढ़ रही हैं। परिणाम ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं, और सुबह से ही वेबसाइट पर छात्रों की भारी भीड़ देखी गई।
इस बार ICAI ने परंपरा से हटकर परिणाम घोषित समय से पहले ही जारी कर सभी को चौंका दिया और उत्साहित भी कर दिया। हालांकि पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सीए इंटर और फाइनल के नतीजे दोपहर 2 बजे और फाउंडेशन के नतीजे शाम 5 बजे घोषित किए जाने थे, लेकिन ICAI ने समय से पहले ही नतीजे जारी कर दिए, जिससे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
CA Result Pass Percentage: इतने उम्मीदवार बने चार्टर्ड अकाउंटेंट
ICAI द्वारा साझा किए गए आँकड़ों के अनुसार, कुल 14,247 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की उपाधि प्राप्त की है। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (Inter) पासिंग परसेंटेज पिछले साल के मुताबिक अच्छा रहा है।
इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के आंकड़े कुछ इस प्रकार रहे:
ग्रुप I:
- कुल परीक्षार्थी: 97,034
- उत्तीर्ण हुए: 14,232
- पास प्रतिशत: 14.67%
ग्रुप II:
- कुल परीक्षार्थी: 72,069
- उत्तीर्ण हुए: 15,502
- पास प्रतिशत: 21.51%
- दोनों ग्रुप साथ में देने वाले:
- कुल परीक्षार्थी: 38,029
- उत्तीर्ण हुए: 5,028
- पास प्रतिशत: 13.22%
सीए इंटर टॉपर्स -
- AIR 1: दिशा आशीष - 513 अंक / 600 (85.50%)
- AIR 2: देवीदान यश - 503 अंक (83.83%)
- AIR 3: यमीश जैन - 502 अंक (83.67%)
- AIR 4: निलय डांगी - 502 अंक (83.67%)
सीए फाउंडेशन परीक्षा - 15.09% छात्र सफल
फाउंडेशन परीक्षा में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया:
- कुल परीक्षार्थी: 82,662
- सफल छात्र: 12,474
- पास प्रतिशत: 15.09%
- सीए फाउंडेशन टॉपर्स -
- AIR 1: वृंदा अग्रवाल
- AIR 2: यद्नेश राजेश
- AIR 3: शार्दूल शेखर
सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं 15, 17, 19 और 21 मई को कराई गई थीं जबकि इंटर और फाइनल परीक्षा: 16 मई से 24 मई के बीच (ग्रुप 1 और 2 के लिए) हुआ था।
कैसे देखें अपना ICAI CA रिजल्ट
- ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें।
- संबंधित परीक्षा (Foundation/Inter/Final) का चयन करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके सेव करें।
छात्रों और शिक्षकों में उत्साह की लहर
नतीजे जारी होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छात्रों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। किसी ने अपनी मेहनत का फल बताया, तो किसी ने ICAI की समय से पहले परिणाम घोषित करने की सराहना की। कोचिंग संस्थानों और शिक्षकों ने भी टॉपर्स को बधाई दी और सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समयबद्ध परीक्षा आयोजन और परिणामों की शीघ्र घोषणा के लिए ICAI की पारदर्शिता और समर्पण की जमकर सराहना की जा रही है। यह छात्रों में भरोसे और प्रेरणा को बढ़ावा देने वाला कदम है।












Click it and Unblock the Notifications