Bihar Police Recruitment: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 4361 पर निकली भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?
Bihar Police Recruitment 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। ऐसे समय में राज्य सरकार ने युवाओं को साधने और उन्हें सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका देने के इरादे से बड़ा कदम उठाया है। बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है।
केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 02/2025 है। इस बहुप्रतीक्षित भर्ती से खासकर ग्रामीण इलाकों के उन युवाओं को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से रोजगार का इंतजार कर रहे थे। 12वीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती न केवल नौकरी पाने का मौका है, बल्कि एक स्थिर और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ने का रास्ता भी है।

आवेदन की तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई 2025 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 20 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
ग्रामीण युवाओं को ध्यान में रखकर निकाली गई भर्ती
चूंकि यह भर्ती चुनावी साल में निकाली गई है, इसलिए इसे युवाओं को लुभाने की कोशिश माना जा रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में सरकारी नौकरी को लेकर खासा आकर्षण है। ऐसे में यह मौका वहां के युवाओं के लिए बेहद खास है।
शैक्षणिक और ड्राइविंग योग्यता
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
- साथ ही, भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग का अनुभव भी होना चाहिए।
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्गों, महिलाओं और कुछ विशेष श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- SC/ST, महिला उम्मीदवार और राज्य के निवासी उम्मीदवारों के लिए: ₹180
- अन्य सभी श्रेणियों के लिए: ₹675
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन मिलेगा। यह वेतन लेवल-3 के तहत दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
भर्ती की प्रक्रिया में चार मुख्य चरण होंगे:
- लिखित परीक्षा - यह केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए होगी और मेरिट में शामिल नहीं होगी।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) - पास/फेल आधार पर होगी।
- ड्राइविंग टेस्ट - यही मुख्य परीक्षा होगी, इसी के आधार पर चयन होगा।
- दस्तावेज जांच - सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- "Driver Constable Recruitment 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट निकाल लें।
12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका
यह भर्ती खासतौर से उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो 12वीं पास हैं और पुलिस सेवा में शामिल होना चाहते हैं। ड्राइविंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी पाने का सही समय है।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications