Bihar Board Matric Result Out: डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना 10वीं का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
Bihar Board Matric Result Out 2026: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज यानी 29 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र सुबह से ही टकटकी लगाए अपने मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर डटे हुए थे। अब उनकी सालभर की कड़ी मेहनत का परिणाम सामने है।
बिहार बोर्ड ने हाल के वर्षों में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का जो रिकॉर्ड बनाया है, उसे इस साल भी बरकरार रखा गया है। 12वीं का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है। मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट चेक करें के लिए आद्धिकारी वेबसाइट पर विजिट करें। डिटेल्स इस खबर में आगे दी गई हैं...

आ गया बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के नतीजे आज दोपहर 1:15 बजे जारी किए गए। रिजल्ट का औपचारिक एलान प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। इस दौरान टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों की जानकारी शेयर की गई।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे अपना स्कोर
रिजल्ट जारी हो चुका है और आधिकारिक वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। भारी लोड के कारण वेबसाइट स्लो होने पर छात्र धैर्य रखें। परिणाम नीचे दी गई वेबसाइट्स पर उपलब्ध होंगे:
- results.biharboardonline.com
- result.biharboardonline.org
मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर "BSEB Matric Result 2026" के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थायी (Provisional) होगी। इसका उपयोग तुरंत आगे की कक्षाओं में दाखिले के लिए किया जा सकता है, लेकिन छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करना होगा।
ये भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result: खत्म होने वाला है 16 लाख छात्रों का इंतजार, 2022 से 2025 तक कैसा रहा रिकॉर्ड?












Click it and Unblock the Notifications