Bihar BEd Result 2024: बिहार बीएड का रिजल्ट घोषित, हाजीपुर की प्रीती अनमोल ने किया टॉप
Bihar BEd Result 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने सोमवार, 8 जुलाई 2024 को बिहार बी.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED) 2024 (बी.एड. और शिक्षा शास्त्री) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर देख सकते हैं।
परीक्षा परिणाम के डेटा के अनुसार, हाजीपुर की प्रीति अनमोल 102 अंकों के साथ राज्य की टॉपर बनी हैं। परीक्षा में शामिल हुए कुल 1,89,568 छात्रों में से 1,80,050 छात्रों ने परीक्षा पास की है। बी.एड राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने ऑनलाइन रिजल्ट की घोषणा की।
यह भी देखें: 'अगर 0.001% भी लापरवाही है...' सुप्रीम कोर्ट ने NEET UG रिजल्ट पर NTA-केंद्र को जारी किया नोटिस

बिहार बी.एड CET 2024 का परिणाम कैसे जांचें और डाउनलोड करें?
अपने बिहार बी.एड CET 2024 का परिणाम जांचने और डाउनलोड करने के लिए, निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
- परिणाम लिंक खोजें: होमपेज पर "बिहार बी.एड CET 2024 परिणाम" लिंक ढूंढें।
- लिंक पर क्लिक करें: लॉगिन पेज पर जाने के लिए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें: अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करें: अपना परिणाम देखने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- डाउनलोड और प्रिंट करें: जब आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाए, तो उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
बिहार बी.एड सीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन बिहार के विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया गया था। दो साल के बी.एड परीक्षा में 94.98 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं। जबकि शिक्षा शास्त्री में 90.49 प्रतिशत उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। यदि परिणाम देखने में कोई गड़बड़ी या समस्या हो, तो उम्मीदवार विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी देखें: Haryana News: हरियाणा में ग्रुप-डी का संशोधित रिजल्ट जारी, देखिए परिणाम












Click it and Unblock the Notifications