आंखें खोलती हैं दिल का राज तो भौहें बताती हैं इंसान का मिजाज
नई दिल्ली। इस जहां की नहीं हैं तुम्हारी आंखें.... या फिर इन आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है ... जैसी ना जानें कितनी नज्मे हैं, जो इंसान की आंखों की खूबसूरती बयां करती हैं, आंखें ना होती तो इंसान इस खूबसूरत दुनिया को कैसे देख सकता था, तभी तो शरीर के इस जरूरी अंग पर हर कवि ने कलम चलाई हैं, लिखने वालों ने लिखा है कि आंखें व्यक्तित्व का आईना होती हैं, तो ये सच भी है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र भी इस बात से इंकार नहीं करता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग और भौहों के आकार-प्रकार से आप एक मिनट में दूसरे व्यक्ति का मिजाज जान सकते हैं, बस आपको उन्हें पढ़ना और समझना आना चाहिए, तो चलिए आज इसी विषय पर विस्तार से चर्चा कर लेते हैं...।
व्यक्ति अहंकारी, तेज स्वभाव
- पतली भौहैं: ऐसा व्यक्ति धनवान एवं ऐश्वर्यशाली होता है।
- मोटी भौहें: ऐसा व्यक्ति अहंकारी, तेज स्वभाव तवाला होता है।
- भौहों के बीच खाली स्थान : ऐसा इंसान स्पष्टवादी लेकिन नेकदिल होता है।
- जिनकी भौहें जुड़ी होती हैं: ऐसे व्यक्ति चतुर एवं संयमी होता है।
कोमल और खूबसूरत
- लाल या कत्थई आंखें: अहंकार के प्रतीक हैं।
- काली आंखें: कोमल और खूबसूरत होता है ऐसा इंसान
- छोटीआंखें: संघर्षशील जीवन का संकेत है।
कमल नयन सरीखे
- भूरे नेत्र: भूरे नेत्र वाला व्यक्ति धनी, ऐश्वर्यवान होता है।
- कटिली आखें: कमल नयन सरीखे नयनों वाला व्यक्ति धनी, ऐश्वर्यवान तथा बुद्धिमान होता है।
आंखें सांप की तरह
जिस व्यक्ति की आंखें सांप की तरह काली गहरी और गोल होती हैं उनका स्वभाव भी सांप की तरह होता है। मौका मिलते ही यह किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे लोगों से जरा सावधान ही रहना चाहिए।
बर्थडे मंथ से जानिए कि वो कितनी हॉट और बोल्ड है?