Leo Yearly Horoscope 2024: सिंह राशि वालों का वार्षिक राशिफल
Leo Yearly Horoscope 2024 (सिंह का राशिफल 2024): नया साल दस्तक दे रहा है। प्रत्येक जातक को यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि उसके लिए आने वाला वर्ष कैसा रहेगा। उसकी जो आकांक्षाएं बीते साल में अधूरी रह गई क्या नया साल वो सब पूरी करेगा। धन कैसा और कितना रहेगा, स्वास्थ्य कैसा रहेगा, नए साल में करियर को ग्रोथ मिलेगी या नहीं, पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा और प्रेम संबंध सफल होंगे या नहीं, ऐसे अनेक प्रश्न जातक के मन-मस्तिष्क में हिलोरे लेते रहते हैं। ऐसे तमाम प्रश्नों का उत्तर मिलता है ज्योतिष शास्त्र में।
आप अपनी जन्म कुंडली के आधार पर अपनी चंद्र राशि के अनुसार अपना साल 2024 का राशिफल देखें। यदि आपकी कुंडली उपलब्ध न हो तो बोलता नाम, अर्थात् जो आपका प्रचलित नाम है, उसके अनुसार अपना भविष्यफल देखें। oneindia.com आपके लिए लेकर आया है सबसे सटीक और प्रामाणिक विश्लेषण-
- सिंह राशि : उन्नति, अवनति से भरा रहेगा साल, भरपूर आएगा धन
- राशि अक्षर : मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि के जातक नए साल 2024 में अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए श्रेष्ठ वर्ष साबित होगा। धन, सम्मान, सुख, संपत्ति, पारिवारिक सुख, समन्वय सबकुछ प्राप्त रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग भी इस साल बनने वाले हैं।
धर्म कर्म में विशेष प्रवृत्ति बढ़ेगी
वर्ष प्रारंभ पूर्व से 1 मई 2024 तक गुरु आपके नवम स्थान में भ्रमण करेगा। इससे भाग्योदय होगा, धर्म कर्म में विशेष प्रवृत्ति बढ़ेगी, तीर्थाटन, नौकरी, व्यापार-व्यवसाय में सफलता, राज्यकृपा, धन लाभ, संतति व भातृसुख में वृद्धि होगी। आपकी कुंडली में यदि गुरु निर्बल होगा तो विद्या अध्ययन में बाधा व संतान को लेकर चिन्ता बनी रहेगी।
वाणी में कर्कशता व नेत्ररोग की आशंका बनेगी
शनि का आपके सप्तम भाव में भ्रमण करने से नौकरी व्यवसाय में कुछ बाधा आ सकती है, संतान सुख में कमी, दांपत्य जीवन में कभी-कभी परेशानी, यात्रा में कष्ट, कोर्ट प्रकरण में दुश्चिंता एवं सफलतापूर्वक व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कर्ष होगा। राहु अष्टम स्थान में भ्रमण करने पर स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, आकस्मिक विपत्ति, भौतिक सुख में बाधा, आर्थिक परेशानी, अपयश, आशाभंग, मनस्ताप, कार्यों में रूकावट हो सकते हैं। केतु द्वितीय स्थान में होने सेर अशुभ फलों में कमी आएगी, अचानक द्रव्य प्राप्ति, वाणी में कर्कशता व नेत्ररोग की आशंका बनेगी।
शिक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी
वर्ष प्रारंभ से 5 फरवरी 2024 तक मंगल पंचम स्थान में रहने से संतान को कष्ट, शत्रु बाधा तथा अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है, शिक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 5 फरवरी 2024 से 15 मार्च 2924 तक उच्चस्थ मंगल छठे स्थान में रहने से धनलाभ, भाग्यवृद्धि, शत्रुनाश, व्यवसाय में सफलता, लाभकारी यात्राएं होंगी। 15 मार्च से 1 जून तक मंगल सप्तम-अष्टम स्थान में भ्रमण करने पर व्यापार में रूकावट, भागीदारी से हानि, दांपत्य जीवन में परेशानी, अपयश, रक्तविकार, कार्य की हानि, भूमि संबंधी कार्यों में बाधा व दुर्व्यसन में प्रवृत्ति होगी।
दांपत्य जीवन में परेशानी रह सकती है
1 मई 2024 से बृहस्पति का आपके दशम भाव में भ्रमण करने पर संतान सुख में बाधा, राजभय, नौकरी-व्यवसाय में बदलव, मानसिक तनाव, दांपत्य जीवन में परेशानी रह सकती है। यदि आपकी जन्म कुंडली में गुरु प्रबल होगा तो शिक्षा में उत्कर्ष, नौकरी-धंधे में उन्नति, पारिवरिक सुख व धनलाभ के योग बनेंगे। 1 जून से 20 अक्टूबर 2024 तक मंगल नवम (स्वराशिस्थ), दशम व एकादश स्थान में भ्रमण करने पर भाग्यवृद्धि, धर्म के प्रति रुचि, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि, राज्यकृपा, व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति, असामयिक संकटों से मुक्ति, भूमि प्राप्ति व धनलाभ के योग बनेंगे।
वर्ष का उपाय : इस वर्ष को सुख पूर्वक व्यतीत करने के लिए राहु-केतु व गुरु की शांति अवश्य कराएं।
यह पढ़ें: Gemini Yearly Horoscope 2024: मिथुन राशि वालों का वार्षिक राशिफल