Samudrik Shastra: जानिए कैसे सब कुछ बता देता है आपका 'चेहरा', जिससे 1 सेकंड में खुल जाते हैं सालों पुराने राज
नई दिल्ली। कहते हैं 'चेहरा' दिल का आईना होता है, आप चेहरा देखकर आसानी से व्यक्ति को समझ सकते हैं लेकिन हर किसी को चेहरा पढ़ना आता ही कहां है, इसलिए ऐसे लोगों के लिए लाए हैं हम, कुछ खास टिप्स, जिनके जरिए आप आसानी से सामने वाले के बारे में पता लगा सकते हैं। आप बस 5 मिनट बात करते वक्त इंसान के फेस की ओर गौर से देखिए और फिर हमारी बताई गई बातों से आंकलन कीजिए कि वो इंसान आपके साथ जीवन भर कदम से कदम मिलाकर चल सकता है कि नहीं।
ऊंचा माथा : ऊंचा माथा सौभाग्य और धनवृद्धि का सूचक है। ऐसे माथे वाला व्यक्ति तेजस्वी और बुद्धिमान होता है और ऐसे इंसान को वो सब कुछ मिलता है, जिसकी ये ख्वाहिश रखते हैं। ऐसे लोगों से दोस्ती करना हमेशा अच्छा साबित होता है और ऐसे लोग अगर किसी के जीवनसाथी बनते हैं तो उस इंसान को खुद को लकी समझना चाहिए।

चपटा माथा
यदि किसी का माथा काफी चपटा और बाल छोटे होते हैं तो वो इंसान ऊपर वाले का फेवरेट चाइल्ड होता है और इसी वजह से वो काफी लकी भी होता है। ऐसा इंसान समाज में सम्मान पाता है और कुशाग्र बुद्धि वाला होता है, अक्सर ऐसे लोग ऊंचे ओहदे पर होते हैं।

छोटा माथा
छोटे माथे वाले लोग काफी चालाक किस्म के होते हैं, वैसे ये दिल के बुरे नहीं होते हैं लेकिन अक्सर ये अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकने को तैयार रहते हैं।

माथा बहुत छोटा
ऐसा चिह्न दुर्भाग्य और धनहानि का सूचक है। ऐसे व्यक्ति प्राय: संकीर्ण विचारों के होते हैं, मन की गांठ नहीं खोलते।

सिर मोटा
जबकि जिस व्यक्ति का सिर मोटा और बाल छोटे हों, वह बड़ा भाग्यवान होता है। समाज में सम्मान पाता है और काफी तरक्की करता है।

आयताकार चेहरा
आयताकार चेहरे के लोगों की खासियत होती है कि ये लोग बहुत ही प्रैक्टिकल और व्यवस्थित होते हैं। करियर में ये लोग काफी कुछ हासिल करते हैं।

चौकोर चेहरा
चौकोर चेहरे वाले लोग काफी तेज तर्रार होते हैं, इन लोगों की खास बात होती है कि ये उग्र स्वभाव के होते हैं ।

तिकोना चेहरा
तिकोने चेहरे वाले लोग काफी क्रिएटिव होते हैं। शरीर की बात की जाए तो ये पतले होते हैं। ये लोग काफी सेंसेटिव भी होते हैं और इनके स्वभाव में गुस्सा भी शामिल होता है।











Click it and Unblock the Notifications