ग्रहों को खुश कर सकती हैं अलग-अलग खुशबुओं की धूपबत्ती, जानिए कैसे?
नई दिल्ली। एक महकता वातावरण किसे पसंद नहीं होता। तरह-तरह की भीनी-भीनी खुशबुएं मन को प्रसन्न कर देती है। सिर्फ इनसानों को ही नहीं अच्छा खुशबूदार वातावरण देवताओं और ग्रहों को भी पसंद होता है। इसीलिए प्रत्येक धर्म की पूजा पद्धति में खुशबूदार फूलों, इत्र और महकती अगरबत्ती या धूप बत्ती प्रमुख रूप से शामिल रहती है। हमारे सनातन धर्म में तो यज्ञ में कई प्रकार की हवियां शामिल की जाती है जो वातावरण को अपनी मनमोहक खुशबू से भरकर उसे पवित्र और शुद्ध करती है। आइये आज हम जानते हैं कौन से ग्रह को कौन की खुशबू पसंद होती है, यदि आप यह जान जाएंगे तो अपने रूठे हुए ग्रहों को उनकी मनपसंद खुशबूदार अगरबत्ती या धूप बत्ती लगाकर प्रसन्न कर सकते हैं। ग्रहों को उनकी पसंद की धूपबत्ती लगाने से कुंडली में मौजूद उनके बुरे प्रभाव भी दूर किए जा सकते है।

सूर्य
सूर्य आत्मा का कारक ग्रह है। जन्म कुंडली में सूर्य खराब है तो कई तरह के रोग होते हैं। सूर्य को प्रसन्न करने के लिए केसर की खुशबू वाली अगरबत्ती या धूप बत्ती प्रतिदिन घर के पूर्वी भाग में लगाएं। केसर की महक से सूर्य देव तो प्रसन्न होंगे ही आपके घर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।

चंद्रमा
चंद्रमा मन का कारक है। जन्म कुंडली में चंद्र खराब होने पर मानसिक अस्थिरता, मन में उदसीनता रहती है। चंद्र खराब होने से मस्तिष्क संबंधी रोग भी आते हैं। चंद्र को प्रसन्न करने के लिए चमेली के फूलों की खुशबू वाली धूपबत्ती प्रतिदिन लगाना चाहिए।

मंगल-बुध
- मंगल: मंगल ग्रह खराब है तो व्यक्ति का जीना मुश्किल हो जाता है। वह आर्थिक रूप से भी हमेशा परेशान रहता है। मंगल की पीड़ा को शांत करने और मंगल को प्रसन्न करने के लिए गुलाब की अगरबत्ती या धूपबत्ती लगाएं। लाल चंदन की धूपबत्ती भी मिलती है, उसे भी प्रतिदिन लगा सकते हैं।
- बुध: जन्म कुंडली में यदि बुध ग्रह पीड़ा दे रहा हो। बुध वक्री हो तो केवड़ा की खुशबू वाली धूपबत्ती प्रतिदिन सुबह और शाम के समय लगाएं। इससे बुध ग्रह से संबंधित दुष्प्रभाव दूर होंगे।
- गुरु: बृहस्पति को चंदन की खुशबू पसंद है। बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन घर के पूजा स्थान में चंदन की खुशबू वाली धूपबत्ती लगाएं। इससे आपको आत्मिक शांति प्राप्त होगी। करियर में सफलता और धन संचय होगा।
- शुक्र: मोगरा, चमेली और गुलाब की खुशबू वाली अगरबत्ती लगाकर शुक्र ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है। इससे भौतिक सुखों की प्राप्ति का मार्ग खुलता है। यह खुशबू दांपत्य जीवन में मधुरता लाती है। प्रेस संबंध मजबूत होते हैं।
- शनि: शनि ग्रह को प्रसन्न करना आसान नहीं है, लेकिन उन्हें भी कुछ विशेष तरह की खुशबुएं बहुत पसंद है। शनि को प्रसन्न करना चाहते हैं तो घर में लोबान की अगरबत्ती या धूप बत्ती नियमित रूप से लगाना प्रारंभ करें।
- राहु-केतु: कहने को राहु-केतु छाया ग्रह हैं लेकिन जब ये खराब हो तो व्यक्ति कहीं चैन से नहीं बैठ पाता। राहु-केतु को प्रसन्न करने के लिए गुग्गुल और लोबान की अगरब्बती लगाएं। इससे इन ग्रहों की पीड़ा समाप्त होगी।

गुरु-शुक्र













Click it and Unblock the Notifications