अगर एक्टिंग का है शौक या 'हीरो' बनना चाहते हैं तो कीजिए इन ग्रहों को मजबूत

नई दिल्ली। फिल्म, टीवी और मॉडलिंग की दुनिया का जलवा जिस तरह बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए अधिकांश युवक-युवतियां इन फील्ड में जाने का सपना देखते हैं। कई अभिभावक तो बचपन से अपने बच्चे की गू्रमिंग एक्टिंग की दुनिया के लिए करते हैं। इसी का नतीजा है कि आजकल बाल कलाकार भी टीवी सीरियल और फिल्मों में जबर्दस्त नाम और दाम कमा रहे हैं, लेकिन एक्टिंग की दुनिया सभी के लिए नहीं होती है। कई लोगों का पूरा जीवन बीत जाता है लेकिन वे सफल नहीं हो पाते, जबकि कई लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। यदि किसी बड़े स्टार की कुंडली देखी जाए तो उसमें निश्चित रूप से उनके सूर्य, चंद्र, बुध और शुक्र मजबूत स्थिति में मिलेंगे।

शुक्र, सूर्य, बुध और चंद्र का मजबूत होना जरूरी

शुक्र, सूर्य, बुध और चंद्र का मजबूत होना जरूरी

वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो एक्टिंग की दुनिया में सफल होने के लिए जातक की जन्मकुंडली में शुक्र, सूर्य, बुध और चंद्र का मजबूत स्थिति में होना आवश्यक है। शुक्र आकर्षण, सौंदर्य, ग्लैमर का प्रतिनिधि ग्रह है, जबकि चंद्र और बुध से मानसिक स्तर मजबूत होता है, वाणी में ओजस्विता आती है जो एक्टिंग के लिए बहुत आवश्यक है। वहीं सूर्य पॉवरफुल होगा तो व्यक्ति को नाम और प्रसिद्धि प्राप्त होती है। इसलिए एक्टिंग की दुनिया में सफल होना है तो पहले इन चार ग्रहों को परख लेना चाहिए।

ये स्थितियां होना जरूरी

ये स्थितियां होना जरूरी

  • जन्मकुंडली के द्वितीय स्थान से व्यक्ति की वाणी के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। द्वितीय भाव में यदि बुध है तो व्यक्ति वाणी का धनी होता है।
  • द्वितीय स्थान में चंद्र है तो व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत होता है और वह अपनी सोच के बल पर एक्टिंग फील्ड में सफल हो सकता है।
  • जन्मकुंडली का दशम स्थान कर्म स्थान होता है। इस भाव में यदि शुक्र और बुध एक साथ बैठे हुए हैं तो व्यक्ति एक्टिंग के क्षेत्र में नाम कमाता है।
  • जन्मकुंडली के पांचवें स्थान में यदि शुक्र और बुध एक साथ बैठे हो तो व्यक्ति बड़ा एक्टर बनता है। उसकी प्रसिद्धि देश-विदेश में फैलती है।
  • सूर्य के साथ बुध यदि द्वितीय, पंचम या दशम में मौजूद हो तो जातक अभिनय के क्षेत्र में रातों रात स्टार बन जाता है।
  • कुछ उपाय करना भी जरूरी

    कुछ उपाय करना भी जरूरी

    • कई बार जातक मेहनत तो बहुत करता है, लेकिन इच्छित सफलता नहीं मिल पाती है। कुछ उपाय करके सूर्य, बुध, चंद्र और शुक्र को मजबूत बनाया जा सकता है।
    • सूर्य की मजबूती के लिए प्रतिदिन उगते सूर्य को अर्घ्य दें, आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें, ज्योतिषी की सलाह से स्वर्ण में माणिक्य धारण करें।
    • चंद्र की मजबूती के लिए शिवलिंग पर हर दिन एक लोटा जल अर्पित करें और प्रत्येक सोमवार को गाय का कच्चा दूध चढ़ाएं।
    • बुध को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बुधवार को गाय को जड़ सहित हरे धनिए की गड्डी खिलाएं। गणेशजी को 108 दुर्वांकुर अर्पित करें।
    • शुक्र को मजबूत करने के लिए स्फटिक की माला धारण करें। शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें।
    • सभी ग्रहों की मजबूती के लिए केसर का तिलक मस्तक के बीच में लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+