आखिर आपसे क्या कहता है शरीर के अंगों का फड़कना?
लखनऊ। शरीर के अंगो का फड़कना भी अपने-आप में खास महत्व रखता है। इसके बारें में हमारे शास्त्रों में काफी चर्चा की गई है। अंग का फड़कना कभी शुभ फलदायक सिद्ध होता है तो कभी अशुभ भी प्रतीत होता है।

आईये जानते है कि शरीर के किस अंग के फड़कने से क्या फल मिलता है...
- मस्तक के फड़कने से भूमि का लाभ होता है।
- यदि आपका मुख फड़कने लगे तो समझों आपको स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा।
- पीठ के फड़कने से किसी कार्य में पराजय होने के संकेत होते है।
- अगर आपका कण्ठ/गला फड़कने लगे तो आपको भविष्य में ऐवर्श्य का लाभ प्राप्त हो सकता है।
- नेत्र के फड़कने से अपने प्रिय से भेंट होती है।
- यदि नेत्र का उर्ध्व भाग फड़कने लगे तो कार्यो में विजय प्राप्ति होती है।
-

- अगर किसी व्यक्ति की दोनों भौंह फड़कने लगे तो उसे सुख की प्राप्ति होती है।
- यदि पैर का तलवा लगातार फड़के तो व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है एंव यात्रा करने के अवसर प्राप्त होता है।
- जॉघों के फडकने से व्यक्ति के अपने बॉस से रिश्ते अच्छे होते है। नौकरों पर स्वामी की कृपा बनी रहती है।
- यदि किसी स्त्री का भग फड़कने लगे तो समझना चाहिए कि उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के संकेत है।
- कमर का पिछला भाग फड़कने से कार्यो में उत्तम सफलता प्राप्त होती है।
-

- दॉहिनी हथेली के फडकने से धन की प्राप्ति होती है। बॉयी हथेली के फड़कने से धन का व्यय होता है।
- यदि आपका मस्तक फड़कने लगे तो समझो द्रव्य लाभ होने के संकेत है।
- ओष्ठ के फड़कने से मनचाही वस्तु की प्राप्ति होती है।
- ठोड़ी के फड़कने से भय बना रहता है।
-

- यदि आपका नेत्र पटल फड़कने लगे तो राज्य से सम्बन्धित लाभ मिलने की सम्भावना है।
- ऑखों के कपोल फड़कने से व्यक्ति को स्त्री का सुख प्राप्त होता है।
- यदि ऑखों बीच की भौंहे फड़कने लगे तो व्यक्ति को सुख प्राप्त होता है।
- पाद के फड़कने से भी सुख-सौभाग्य मिलता है।
- यदि आपका गुदा द्वार फड़कने लगे तो समझो कोई रोग होने वाला है।
- मेडू के फड़कने से कोष में वृद्धि होती है।
- अगर ह्रदय फड़कने लगे तो इष्ट सिद्धि की प्राप्ति होती है।
- भुज का मध्य भाग फड़कने से धन का आगमन होता है।
- शरीर की भुजायें फड़कने से अपने प्रिय से मिलन होता है और साहस में वृद्धि होती है।
- उदर/पेट के फड़कने से धन की वृद्धि होती है।
- यदि आपकी गर्दन फड़कने लगे तो समझो शत्रु या विरोधियों से कोई हानि हो सकती है।
- कन्धे के फड़कने से भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होती है एंव समृद्धि आती है।
-

- नेत्र का कोना फड़कने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है।
- नेत्र के समीप का भाग फड़कने से अपने प्रिय से समागम होता है।
- घुटनों के फड़कने से शत्रु व विरोधियों की वृद्धि होती है।
- नाभि का भाग फड़कने से पति/स्त्री को शारीरिक कष्ट मिलता है।
- यदि किसी का वक्ष स्थल फड़कने लगे तो समझो तो उसे कार्यो में सफलता प्राप्त होती है।












Click it and Unblock the Notifications