Dream About Snakes: सपने में सांप दिखने का क्या है अर्थ?
नई दिल्ली। 'सपना' एक ऐसा विषय है, जिस पर जितना लिखा और कहा जाए कम ही है, इस विषय पर बहुत रिसर्च हुई है लेकिन आज तक कोई भी स्टडी ख्वाब की सही व्याख्या नहीं कर पाई। नींद के आगोश में देखे गए कुछ हसीन ख्वाब कहां से आते हैं ,क्यों आते हैं और किसलिए आते हैं, इस बारे में आज तक सटीक जानकारी नहीं हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि सपने इंसान की दबी इच्छाओं और विचारों का प्रतीक होते हैं तो धर्म और ज्योतिषी कुछ और कहानी कहते हैं। सपने को लेकर अक्सर घरों में बातों होती हैं, जिस पर बड़े-बूढ़े अपनी राय और विचार रखते हैं, कभी-कभी इंसान अपने सपने से परेशान भी हो जाता है तो कभी-कभी खुश भी, सपने में दिखी चीजों और लोगों के बारे में वो सोचने भी लगता है। अक्सर लोग तब बहुत परेशान दिखते हैं जब उन्हें सपने में सांप दिखाई देता है। कुछ लोग तो सर्प के दिखने को शुभ कहते हैं तो कुछ लोग इसे अशुभ और खतरे का संकेत बताते हैं।
चलिए जानते हैं कि शास्त्र इस बारे में क्या कहता है...

शुभ-अशुभ
ज्योतिषियों के मुताबिक जीवन में जब राहु की आहट होती है तो सपने में सांप दिखाई देता है और ये शुभ है, जबकि कुछ किताबों में सर्प का दिखना अशुभ कहा गया है।

इंसान को धनलाभ
वैसे स्वप्न में सांप को आप किस रूप में देखा है, उसके आधार पर भी शुभ-अशुभ बताए गए हैं। आमतौर पर अगर आपने सांप को चलते-फिरते विचरण करते देखा है तो माना जाता है कि इंसान को धनलाभ होने जा रहा है।

आपको सांप ने डस लिया है तो....
सपने में यदि आपने देखा है कि आपको सांप ने डस लिया है तो यह थोड़ी चिंता का विषय है। इसका अर्थ है कि आने वाले वक्त में आप किसी भयंकर बीमारी से घिर सकते हैं या फिर आपका अपना कोई बीमार हो सकता है।

काले नाग का संबंध सम्मान से है...
- यदि आप सपने में काला नाग देखते है तो इसका मतलब सम्मान प्राप्त होगा और अगर आपने जोड़े में सर्प को देखा है तो आपको प्रेम की प्राप्ति होने वाली है।
- अगर आपको सपने में दिखाई दे कि सांप आपको दौड़ा रहा है तो समझ लीजिए कि असल जिंदगी में भी आप किसी बात से भयभीत हैं , जिसका समाधान बहुत जरूरी है।
- अगर आपने मरा हुआ सांप देखा तो इसका मतलब ये कि आपके सारे कष्ट अब खत्म होने वाले हैं।
- यदि सपने में आपको लंबा काला सांप दिखाई दे तो समझ लीजिए की आपकी यौन इच्छा चरम पर है।
- यदि स्वप्न में सांप के दांत दिखाई दें तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपको कोई अपना नजदीकी रिश्तेदार या मित्र हानि पहुंचा सकता है।

यौन इच्छा चरम पर
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications