क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Weekly Horoscope: 15 से 21 अप्रैल 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

Weekly Horoscope in Hindi: वनइंडिया के ज्‍योतिषाचार्य पं. गजेंद्र शर्मा बता रहे हैं आपका सप्‍ताहिक राशिफल, आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं।

Weekly Horoscope

मेष : यह सप्ताह दौड़भाग में बीत जाएगा। परिवार के साथ आनंद के पलों का आनंद नहीं ले पाएंगे। कामकाज की व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आर्थिक तंगी महसूस होगी। काम अटके रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से टकराव का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। नए व्यापार व्यवसाय प्रारंभ करेंगे।

यह पढ़ें: VASTU TIPS : घर में लगाएं ऐसी तस्वीरें, यकीन मानिए बन जाएंगे एकदम से धनवानयह पढ़ें: VASTU TIPS : घर में लगाएं ऐसी तस्वीरें, यकीन मानिए बन जाएंगे एकदम से धनवान

वृषभ : यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके काम सही तरीके से नहीं होंगे। आर्थिक संकट तो है ही इसलिए धन से जुड़ा कोई भी काम पूरा नहीं हो पाएगा। परिवार में भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। सांपत्तिक संघर्ष दिखाई दे रहा है। शारीरिक कष्ट परेशान करेंगे। व्यापार कमजोर रहेगा। मनमुताबिक सफलता नहीं मिलने से निराशा रहेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त रहेगा।

Recommended Video

9 January 2023 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | वनइंडिया हिंदी

मिथुन : अप्रैल का यह सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन के लिए अच्छी खबरें लेकर आने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। निवेश संबंधी योजना पूरी होगी। वाहन, भूमि, भवन की खरीदी बिक्री से लाभ अर्जित करेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूरी होगी। प्रेम संबंधों में सतर्कता रखनी होगी। अनावश्यक विवाद सामने आ सकते हैं।

कर्क : ग्रहों का संकेत है कि इस सप्ताह आपके जीवन में थोड़ी उथलपुथल हो सकती है। परिवार के साथ विवादित स्थिति बन सकती है। विशेषकर ससुराल पक्ष की ओर विवाद प्रारंभ हो सकता है। युवाओं को अपने करियर पर फोकस करना है। बुरी संगत वाले मित्रों से दूर रहना होगा। आर्थिक पहुंचाने की कोशिश कोई कर सकता है। शासकीय कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। राजनेता प्रसन्न रहेंगे।

सिंह : उन्नति, सम्मान, विजय जैसे शब्द इस सप्ताह आपके लिए ही बने हैं। यह सप्ताह पिछली सारी कमियों को दूर कर देगा। पैसा आएगा और उसका उचित समय पर निवेश करने की योजना भी बनेगी। भूमि, संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो यह सप्ताह अनेक मौके देगा। संकट दूर होगा। परिवार से सुख-सामंजस्य बनेगा। शारीरिक रोगों में कमी आएगी और मानसिक शांति रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या : अपने काम स्वयं ही करें, दूसरों के भरोसे छोड़ना हानि का कारण बन सकता है। विवादित स्थितियां सामने आएंगी किंतु आपको संयम और धैर्य से रहना होगा। वाणी पर काबू रखें। शारीरिक रोग परेशान करेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मन की किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। बेरोजगारों को काम मिल जाएगा।

यह पढ़ें: Vastu Tips: मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में लेने जा रहे हैं फ्लैट तो भूलकर भी ना करें ये कामयह पढ़ें: Vastu Tips: मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में लेने जा रहे हैं फ्लैट तो भूलकर भी ना करें ये काम

तुला : पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग रहेगी। धन का संकट बना रहेगा और खर्च की अधिकता भी रहने वाली है। मित्रों से विवाद हो सकता है लेकिन यही मित्र आपकी परेशानी में काम भी आएंगे। नौकरीपेशा को कार्य में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। नए कामकाम प्रारंभ कर सकते हैं किंतु पुराने भी साथ में चलने दें। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे और आपकी मुसीबत दूर करने में मदद करेंगे।

वृश्चिक : मानसिक तनावों के दौर से गुजरना पड़ रहा है और यह स्थिति इस सप्ताह भी जारी रह सकती है। किसी भी तरह अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। पारिवारिक सहयोग रहेगा किंतु खर्च की अधिकता भी रहेगी। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्राओं पर जा सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग हैं। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे और नए काम प्रारंभ कर सकते हैं। शारीरिक कष्टों में कुछ कमी आएगी।

धनु : सम्मान में कमी महसूस करेंगे। सामाजिक जीवन में महत्व कम मिलने से दुखी रह सकते हैं। परिवार और अपने कामकाज के बीच तालमेल बनाना होगा। व्यर्थ की दौड़भाग रह सकती है, जिसमें समय और धन नष्ट होगा। नौकरीपेशा लोग नए काम की तलाश करें, उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। नए व्यापार-व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए समय ठीक है। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।

मकर : यह सप्ताह भारी उठापटक में बीतेगा। अपने काम के सिलसिले में दौड़भाग करनी पड़ेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। नई भूमि, भवन खरीदने के योग हैं। शारीरिक कष्ट भी होगा और थकान भी होगी किंतु सप्ताह समाप्त होते-होते सारे काम पटरी पर आ जाएंगे। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। दांपत्य जीवन में कष्ट आ सकता है।

कुंभ : आपके काम पूरे होने में संदेह रहेगा। दौड़भाग रहेगी और समय भी खराब होगा और काम भी नहीं होगा। बेहतर है जो जैसा है इस सप्ताह वैसा ही रहने दें। पारिवारिक जीवन में व्यस्त रहेंगे। आनंदोत्सव, वैवाहिक उत्सवों में शामिल होंगे। आर्थिक लाभ होगा किंतु खर्च का मार्ग पहले ही बन जाएगा। पुराने विवाद सामने आ सकते हैं इसलिए शांत रहने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन मजबूत बनेगा।

मीन : यह सप्ताह सौगातों से भरा है। चुनौतीपूर्ण स्थितियों से आसानी से निपट लेंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट रहेगी। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। व्यापार ठीक चलेगा और प्रयासों से नया काम भी प्रारंभ कर लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भूमि, भवन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। मनोरंजक यात्राएं और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

Comments
English summary
Read free weekly horoscope, astrology and rashifal predictions in Hindi. complete rashifal predictions from Hindi Oneindia.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X