Kanya (Virgo) Career Horoscope 2024: उतार-चढ़ाव भरा है साल

Virgo Career Horoscope 2024: कन्या राशि के जातकों के करियर के लिए साल 2024 काफी उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। बृहस्पति के अष्टम भाव में गोचर करने के कारण 1 मई तक का समय बड़े बदलावों वाला रहेगा।

Virgo Career Horoscope 2024

चाहे आप नौकरी में हों या बिजनेस में बदलाव तो झेलना पड़ेगा। यह भी संभव है कि आपको अपने काम को विरक्त होना पड़े।

विवादित स्थितियों से सामना हो सकता है

इस दौरान आप करियर को लेकर काफी चिंतित रह सकते हैं। कार्यस्थल पर विवादित स्थितियों से सामना हो सकता है। यदि आप क्रोध न करते हुए शांत भाव से अपना काम करते रहेंगे तो अनेक कष्टों से बचे रहेंगे और अपनी नौकरी बचाने में भी सफल हो जाएंगे।

यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

यही हाल व्यापारियों और उद्योग जगत का भी होगा। मई से काम में लाभ होने लगेगा। मई से अगस्त के बीच पुन: नौकरी बहाली होगी। इस दौरान छूटा जॉब मिल जाएगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बृहस्पति का भाग्य भाव में गोचर करना शुभ फल देगा।

यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल

बिजनेस को नई ऊंचाई पर ले जाने में सफल होंगे। आप चाहे जिस बिजनेस में हो लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि साल 2024 में साझेदारी में काम करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा साबित हो सकता है इसलिए इससे बचना ही बेहतर होगा। कर्ज लेकर कोई बिजनेस न करें। अक्टूबर-नवंबर के दौरान कोई बड़ी डील आप कर सकते हैं।

यह पढ़ें: मासिक राश‍िफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+