Kanya (Virgo) Career Horoscope 2023: सोच-समझकर फैसले लें
आप यदि निजी कंपनी में कार्य करते हैं तो जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। अप्रैल के बाद थोड़ी उठापटक होगी।

Virgo Career Horoscope 2023: कन्या राशि के जातकों को साल 2023 में करियर के मामले में अत्यंत सतर्क रहते हुए आगे बढ़ना है। आप उन्नति तो करेंगे लेकिन प्रतिस्पर्धी आपको बार-बार पीछे धकेलने का प्रयास करेंगे। आपको उन्हें अनदेखा करते हुए आगे बढ़ते रहना होगा। इसके साथ ही आप यदि करियर में बदलाव करना चाहते हैं तो बहुत सोच-समझकर नया करियर चुनें। यदि आप सरकारी क्षेत्र में कार्य करते हैं तो जनवरी से मार्च के बीच स्थान परिवर्तन हो सकता है।
करियर में थोड़ी उठापटक होगी
आप यदि निजी कंपनी में कार्य करते हैं तो जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। अप्रैल के बाद थोड़ी उठापटक होगी। कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थिति बनने से आपको जॉब छोड़ना भी पड़ सकता है। इस समय आपका स्वास्थ्य खराब होने के कारण कार्य से ब्रेक लेना पड़ेगा।
जुलाई से सितंबर का समय उत्तम रहेगा
जो नए लोग अपना करियर बनने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनके लिए जुलाई से सितंबर का समय उत्तम रहेगा। आपके यदि कहीं आवेदन दे रखा है तो वहां से बुलावा आएगा। अक्टूबर के बाद से वर्षात तक अलग-अलग प्रकार से सफलता मिलने के योग हैं।
जानिए सभी राशियों की साल 2023 में कैसी रहेगी लवलाइफ?












Click it and Unblock the Notifications