Venus Transit in Pisces: 2 मार्च से शुक्र आएंगे मीन राशि में, 3 राशियों के लिए है शुभ

नई दिल्ली। भौतिक सुख-सुविधाओं, लग्जरी लाइफ, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और यौन सुख का स्वामी ग्रह शुक्र 2 मार्च 2018 को प्रातः 11.42 बजे अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। इस राशि में यह 26 मार्च 2018 को दोपहर 3.47 बजे तक रहेगा। यह तीन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। जो लोग लग्जरी लाइफ जीने की चाहत रखते हैं, लेकिन अभी विपरीत ग्रह की स्थिति के कारण उसे हासिल नहीं कर पा रहे हैं, उन लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर अच्छी खबरें लेकर आएगा। साथ ही जिन लोगों के जीवन से प्रेम गायब हो गया है, जिनके प्रेमी-प्रेमिका रूठे हुए हैं या जिनके दांपत्य जीवन में रोमांस सूख गया है वे इस दौरान अपने संबंधों में नई जान फूंकने में कामयाब होंगे।

आइये जानते हैं वे कौन सी तीन राशियां हैं जिनके जीवन में सुख, समृद्धि की बहार आने वाली है और बाकी राशियों का क्या होगा हाल...

मीन, वृषभ, तुला की खुलेगी किस्मत

मीन, वृषभ, तुला की खुलेगी किस्मत

शुक्र मीन राशि में उच्च का होता है। वृषभ और तुला इसकी अपनी राशियां हैं। कन्या में नीच का होता है और इसके मित्र ग्रह हैं बुध, शनि, राहु और केतु। तथा शत्रु ग्रह हैं सूर्य और चंद्र। चूंकि शुक्र अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर रहा है, इसलिए यह पूर्ण बलवान रहेगा। इस दौरान मीन, वृषभ और तुला राशि के जातकों को समस्त प्रकार की भौतिक सुख मिलने वाली हैं।

दांपत्य जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा

दांपत्य जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा

यदि भूमि, भवन, संपत्ति संबंधी कार्य अटके हुए हैं तो वे पूर्ण हो जाएंगे। नए आभूषणों, हीरे, जवाहरातों की खरीदी करेंगे। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा। पर्यटन के अवसर आएंगे। अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। इन तीन राशि वालों को यदि किसी प्रकार की यौन समस्या है तो वह भी इस दौरान ठीक होने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में तरक्की होने की स्थिति बनेगी।

चार राशि वालों की धीमी होगी आर्थिक प्रगति

चार राशि वालों की धीमी होगी आर्थिक प्रगति

कन्या राशि में शुक्र नीच का होता है, इसलिए इस राशि वालों की स्थिति यथावत रहेगी। इसके साथ ही बुध की राशि मिथुन और शनि की राशि मकर और कुंभ वालों के लिए भी शुक्र का यह गोचर सामान्य रहेगा। चूंकि शुक्र बुध और शनि का मित्र ग्रह है तो इन ग्रहों की राशियों को किसी तरह का नुकसान तो नहीं होगा, लेकिन बहुत अधिक लाभ की उम्मीद भी न लगाएं। इन राशि वालों के कोई काम अटकेंगे नहीं। आर्थिक प्रगति होगी, लेकिन उसकी गति धीमी रहेगी। इसके अलावा मंगल और बृहस्पति के साथ शुक्र सम ग्रही रहता है। अर्थात इन दोनों से ग्रहों से जुड़ी मेष, वृश्चिक और धनु के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा।

सिंह, कर्क राशि वाले रहें सावधान

सिंह, कर्क राशि वाले रहें सावधान

शुक्र के शत्रु ग्रह हैं सूर्य और चंद्र, इनसे जुड़ी राशियां हैं सिंह और कर्क। इसलिए इन दोनों राशि वालों के लिए शुक्र का बलवान होना परेशानी का कारण बन सकता है। 2 मार्च से 26 मार्च तक इस राशि वाले बस इतना ध्यान रखें कि कहीं भी कोई बड़ा निवेश करने से बचें। पैसा किसी को उधार भी न दें। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। ब्रेकअप की भी आशंका है। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+