क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Venus transit in Sagittarius: 30 अक्टूबर से 8 दिसंबर तक शुक्र का धनु में गोचर, जानिए क्या होगा आप पर असर

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। भोग विलास, सुख-समृद्धि, भौतिक सुख, ऐश्वर्य, प्रेम, दांपत्य सुख आदि का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 30 अक्टूबर 2021 को सायं 4.11 बजे बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश कर रहा है। शुक्र 8 दिसंबर को दोपहर 2.05 बजे तक इसी राशि में रहेगा फिर मकर में प्रवेश कर जाएगा। 40 दिनों के लिए शुक्र का अपने समकक्ष ग्रह की राशि में आना अनेक मामलों में सुखप्रद रहेगा। इस गोचर के दौरान मनुष्यों के पास पैसा और ऐश्वर्य के संसाधन खूब जुटेंगे और साथ ही खर्च भी खूब होगा लेकिन यह खर्च विवेकपूर्ण तरीके से होगा। अनावश्यक खर्चो से बचेंगे।

30 अक्टूबर से 8 दिसंबर तक शुक्र का धनु में गोचर...

प्रेम संबंधों में भी सोच-समझकर कदम बढ़ाएंगे। वैवाहिक, दांपत्य जीवन दोनों प्रमुखता से प्राप्त होंगे। शुक्र के गोचर के कारण धनु राशि के जातकों को विशेष उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।

Palmistry: हस्तरेखा के कुछ दुर्लभ योग जो मनुष्य को बनाते हैं भाग्यशालीPalmistry: हस्तरेखा के कुछ दुर्लभ योग जो मनुष्य को बनाते हैं भाग्यशाली

किस राशि पर कैसा प्रभाव

  • मेष : प्रबल भाग्योदय के योग हैं। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। नए प्रेम संबंध बनेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास घुलेगी।
  • वृषभ : कार्यो में प्रगति, परिवार का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। जल संबंधी रोग उभर सकते हैं। पैसा आएगा।
  • मिथुन : दांपत्य में मिठास, प्रेम प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी की ओर से लाभदायक समाचार मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से उत्तम।
  • कर्क : शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है। यौन रोग की आशंका। दांपत्य में खटास, आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढ़ेगी।
  • सिंह : संतान को समृद्धि मिलेगी। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना।
  • कन्या : सुख-समृद्धि में वृद्धि, भूमि, संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा प्रेम प्रगाढ़ होगा।
  • तुला : पैतृक संपत्ति, भाई-बहनों से सुख मिलेगा। रोग दूर होंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों की भरपूर आवक होने के योग।
  • वृश्चिक : अपनी वाणी के दम पर धन अर्जित करेंगे। सुख प्राप्त होंगे। रोग दूर होंगे। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।
  • धनु : विवेक और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। सुखों की प्राप्ति संभव है। भाग्योदय होगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। पैसा आएगा।
  • मकर : खर्च के बावजूद पैसों की आवक भरपूर रहेगी। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक समृद्धि, पैसों की प्राप्ति होगी।
  • कुंभ : अनेक मार्गो से पैसा आएगा। दांपत्य और प्रेम में समृद्धि, भाग्योदय होगा। नौकरी कारोबार में तरक्की होगी। शारीरिक सुख।
  • मीन : कार्यक्षेत्र में तरक्की, भौतिक सुखों की प्राप्ति, अनेक मार्गो से पैसा आएगा। प्रबल आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी।

Comments
English summary
Venus transit in Sagittarius from October 30 to December 8, 2021. read effects.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X