Tula ka Gochar: तुला में शुक्र का प्रवेश, इन राशियों पर जमकर होगी प्रेमवर्षा, देखें पूरी लिस्ट
Venus Transit in Libra 2023: शुक्र प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य, दांपत्य जीवन, यौन संबंध, यौन जिज्ञासाओं, शारीरिक सुख, लग्जरी लाइफ, भौतिक सुख-सुविधाएं देने वाला ग्रह है। शुक्र जब किसी व्यक्ति की कुंडली में खराब होता है तो उस जातक को उपरोक्त कार्यों में शुभ फल नहीं मिल पाता है। और जिस जातक की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उसे जीवन के उपरोक्त सभी सुख सहज ही उपलब्ध हो जाते हैं।

शुक्र जब अपनी स्वराशि वृषभ या तुला में हो या अपनी उच्च राशि मीन में हो तो शुभ फलों में वृद्धि करता है। शुक्र ने 29 नवंबर 2023 को रात्रि 1 बजकर 3 मिनट पर स्वराशि तुला में प्रवेश किया है और शुक्र 24 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा। शुक्र 25 दिन अपनी राशि में रहेगा। तुला शुक्र की मूल त्रिकोण राशि भी है जिसमें यह बली होकर जातकों को श्रेष्ठ फल प्रदान करने वाला है।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : सप्तम स्थान में शुक्र के आने से प्रेम और दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। यौन आकांक्षाएं प्रबल होंगी। धन आएगा।
- वृषभ : छठे भाव का शुक्र थोड़ी चिंताएं बढ़ा सकता है। जल तत्व से संबंधित रोग आएंगे। पैसा आएगा किंतु खर्च भी होगा।
- मिथुन : पंचम का शुक्र प्रेम संबंध प्रगाढ़ करेगा। अविवाहितों के विवाह करवाएगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। धन का आगमन होगा।
- कर्क : भौतिक सुखों में वृद्धि होने वाली है। आकर्षण और प्रभाव में वृद्धि होगी। शारीरिक सुख मिलेगा। नया प्रेम प्रस्ताव मिलेगा।
- सिंह : समय धन लाभ वाला रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। रोग दूर होंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
- कन्या : धन लाभ देगा। आभूषण, नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। दांपत्य में मजबूती आएगी। आकर्षण बढ़ेगा।
- तुला : धन लाभ, संपत्ति सुख मिलेगा। प्रेमी विवाह में बंध जाएंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा। यौन संबंधों में गहराई आएगी।
- वृश्चिक : धन आएगा किंतु खर्च उससे अधिक होगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। आकर्षक व्यक्तित्व प्राप्त होगा। प्रेम में वृद्धि होगी।
- धनु : अनेक माध्यमों से पैसा आएगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
- मकर : नए काम मिलेंगे। धन आएगा। प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में टकराव बढ़ने वाला है। प्रभाव कम होगा।
- कुंभ : भाग्य को बल मिलेगा। संपत्ति सुख बढ़ेगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। आर्थिक संकट दूर होगा। शारीरिक सुख बढ़ेगा।
- मीन : सुखों में वृद्धि होगी किंतु अष्टम शुक्र आपको अतिभोगी बनाएगा। आपका मन कभी किसी चीज से भरेगा ही नहीं।
क्या करें
शुक्र के स्वराशि तुला में गोचर के दौरान अपने शुभ प्रभावों में वृद्धि के लिए सभी राशि के जातक नियमित रूप से अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। अच्छे साफ-सुथरे वस्त्र नित्य पहनें। अच्छे खुशबूदार परफ्यूम, इत्र आदि लगाएं। स्त्री-पुरुष एक-दूसरे का सम्मान करें।












Click it and Unblock the Notifications